ट्विटर पर सलमान खान के 5 करोड़ फॉलोवर्स
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के चाहने वालों की संख्या का मीटर फुल स्पीड में भागे जा रहा है। आज सलमान की फैन फॉलोविंग ट्विटर पर पांच करोड़ से ज्यादा हो गई है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के चाहने वालों की संख्या का मीटर फुल स्पीड में भागे जा रहा है। आज सलमान की फैन फॉलोविंग ट्विटर पर पांच करोड़ से ज्यादा हो गई है।
फैंस की बदौलत सलमान ने ट्विटर पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। सलमान से पहले ट्विटर पर इस मुकाम को पार करने वाले सुपरस्टार अमिताभ और शाहरुख हैं। आपको बता दें कि भारत में सलमान को बड़ा दिल वाला स्टार कहा जाता है।
ट्विटर पर सलमान खान खुद को फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट और पेंटर बताते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ट्विटर पर सलमान केवल 16 लोगों को ही फॉलो करते हैं।
सलमान ने ट्विटर अप्रैल 2010 में ज्वाइन किया था। सलमान का ट्विटर हैंडल @beingsalmankhan है।