Move to Jagran APP

सुखविंदर सिंह ने अब भोजपुरी से जोड़ा ऐसा कनेक्शन !

आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह ने फिल्म 'टशन' में ' व्हाइट व्हाइट फेस देखे...ससुरा जान से मारे रे " गाया था लेकिन वो पूरी तरह भोजपुरी सॉन्ग नहीं था।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 05 Jan 2017 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jan 2017 06:50 PM (IST)
सुखविंदर सिंह ने अब भोजपुरी से जोड़ा ऐसा कनेक्शन !

मुंबई। अलग अलग भाषाओं में कई हजार गाने गा चुके 'सैराट ' सुरों के सुल्तान सुखविंदर सिंह ने अब भोजपुरी भाषा के लिए भी गाना गा लिया है। हाल ही में उनका पहला भोजपुरी गाना रिकॉर्ड किया गया।

prime article banner

सुखविंदर सिंह ने मुंबई के एक स्टूडियो में निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म 'दिल है हिंदुस्तानी' के लिए भोजपुरी में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया । इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है जबकि गीतकार प्रणव वत्स हैं । सुखविंदर का ये गाना सोलो रहा और उन्होंने भाषा भोजपुरी होने के बावजूद बड़े प्यार इस इसे गया दिया। फिल्म 'दिल है हिंदुस्तानी में अनारा गुप्ता और नवोदित अभिनेता करण सिंह प्रिंस की जोड़ी है, जो रियल लाइफ में रिलेशनशिप में हैं। ' दिल है हिन्दुस्तानी' एक प्रेम कहानी है जिसमे भोजपुरी के सारे मसाले हैं।

बीस दिन पहले ही हो गया काबिल और रईस का टकराव , ऐसे !

आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह ने फिल्म 'टशन' में ' व्हाइट व्हाइट फेस देखे...ससुरा जान से मारे रे " गाया था लेकिन वो पूरी तरह भोजपुरी सॉन्ग नहीं था। लेकिन इस बार वो ठेठ भोजपुरिया सुर में आ गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.