रणबीर कपूर के बाद अब अनु मलिक ने किया 'तौलिया डांस'
फिल्म सावंरिया में अभिनेता रणबीर कपूर के टॉवेल डांस के बाद गायक संगीतकार अनु मलिक को भी इस डांस का चस्का लगा है। छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' में अनु ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए हास्य कलाकार व शो के होस्ट कृष्णा अभिषेक के साथ टॉवेल डांस किया।
मुंबई। फिल्म सावंरिया में अभिनेता रणबीर कपूर के टॉवेल डांस के बाद गायक संगीतकार अनु मलिक को भी इस डांस का चस्का लगा है। छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' में अनु ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए हास्य कलाकार व शो के होस्ट कृष्णा अभिषेक के साथ टॉवेल डांस किया।
डांस का विचार उस समय आया जब दो प्रतिभागियों ने शो के जज अनु और फरहा खान को टॉवेल डांस करके दिखाया। इसके बाद शो का सह संचालन कर रही मोना सिंह ने कृष्णा और अनु को यह डांस करने की चुनौती दी। दोनों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।