नरिश न्यूट्रिशन की सरगम संगीत प्रतियोगिता का भव्य फिनाले संपन्न, कैलाश खेर ने चुनी तीन बेहतरीन प्रतिभाऐं
कैलाश खेर जी ने प्रतियोगियों अन्य आकांक्षी संगीत प्रतिभाओं और सभी दर्शकों को कुछ अंतर्दृष्टि और बहुमूल्य प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा “सुकून के जीवन के कुछ आचरण और सूत्र होते हैं जिनका अनुकरण अपने जीवन में करने से परिणाम बहुत फायदेमंद रहते हैं।
नरिश न्यूट्रिशन की सरगम संगीत प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले नरिश के सोशल मीडिया पेजेस पर लाईव ब्रोडकास्ट हुआ। 6 से 18 वर्ष के संगीत प्रतिभाओं के लिए हुई यह बहुचर्चित संगीत प्रतियोगिता 6 अक्टूबर को प्रारंभ हुई थी तथा 29 नवंबर, 2020 को अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंची। यह प्रतियोगिता दर्शकों द्वारा अत्याधिक पसंद किया गया था।
प्रतियोगिता को 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया था सब जूनियर, जूनियर और यूथ और विजेताओं को क्रमशः प्रत्येक श्रेणी से चुना गया था।
ग्रैंड फिनाले में हरेक श्रेणी के चार-चार फाईनलिस्ट बच्चों ने प्रतियोगिता के चीफ मेंटोर व जज पदमश्री कैलाश खेर के समक्ष लाईव परफॉर्म किया तथा अपने मनमोहक गायन तथा वाद संगीत से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। अंत में श्री कैलाश खेर ने तीनों श्रेणी के विनर्स घोषित किये जिनके नाम है:
सब जूनियर वर्ग में 8 वर्षीय वेदांत रिवकर – जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीत लिया।
जूनियर वर्ग में 11 वर्षीय ओजस पंत – जिन्होंने अपने तबला प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया था।
यूथ वर्ग में 14 वर्षीय खुशी खंडेलवाल जिनकी मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज ने उन्हें एक स्पष्ट विजेता बनाया।
इस अवसर पर बोलते हुये कैलाश खेर जी ने प्रतियोगियों, अन्य आकांक्षी संगीत प्रतिभाओं और सभी दर्शकों को कुछ अंतर्दृष्टि और बहुमूल्य प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा “सुकून के जीवन के कुछ आचरण और सूत्र होते हैं, जिनका अनुकरण अपने जीवन में करने से परिणाम बहुत फायदेमंद रहते हैं। पहला विश्वास हमेंशा परमात्मा पर करें जिसके परिणामस्वरूप आपके माता पिता पर भी विश्वास बनता है, जिन्होंने हमें जीवन दिया। दूसरा अपने आप पर विश्वास करना। हमारे देश में जीवन शैली बदल रही है और साथ ही प्रतिस्पर्था बढ़ रही है। इस सब में हर किसी का अपने आप पर विश्वास कम हो रहा है। आप अपने आप में विश्वास रखें और आगे बढ़ने की कोशिश करें और अपने अंदर की सादगी और विनम्रता को कभी न छोड़ें। जो आखरी प्रमुख जीवन मंत्र है, वह है कि अगर कामयाबी आपको मिल जाये तो उस परमात्मा का साथ कभी न छोड़े।"
सभी तीन विजेताओं ने 65000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता और साथ ही कैलाश खेर के अगले संगीत वीडियो का हिस्सा बनने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त किया। ग्रैंड फिनाले के शीर्ष 12 फाइनलिस्ट को नरिश की ओर से प्रमाण पत्र और विशेष उपहार हैम्पर्स दिया गया। अब सभी को इंतजार है अगले वर्ष अर्थात सन 2021 में, BL Agro द्वारा आयोजित नरिश न्यूट्रिशन की सरगम संगीत प्रतियोगिता के सीजन 2 का।