जाने माने अभिनेता किशोर प्रधान के निधन से हिंदी और मराठी फिल्मी दुनिया में शोक
करीना कपूर के साथ जब वी मेट में एक स्टेशन मास्टर के रूप में उनका रोल हमेशा याद रखा जाता है।
By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 08:15 AM (IST)
मुंबई। मराठी के जाने माने अभिनेता और जब वी मेट व लगे रहो मुन्नाभाई सहित कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके किशोर प्रधान का शनिवार तड़के निधन हो गया। वो 83 साल के थे।
अपनी गजब की और मासूमियत भरी कॉमेडी टाइमिंग के लिए बड़े परदे और रंगमच पर फेमस रहे किशोर प्रधान ने अंग्रेजी नाटकों में भी काम किया। करीना कपूर के साथ जब वी मेट में एक स्टेशन मास्टर के रूप में उनका रोल हमेशा याद रखा जाता है। किशोर प्रधान ने मराठी में 'शिक्षणाच्या आयचा घो', 'लालबाग परल', 'भिंगरी', 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' सहित कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ दूरदर्शन पर गजरा नाम का शो भी होस्ट किया था। नागपुर के रहने वाले किशोर प्रधान को अभिनय विरासत इ मिला था। वो टाटा इन्स्टिट्यूट ऑफ सोशल सायन्सेस' के स्कॉलर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें