Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput ही नहीं इन बॉलीवुड सितारों की भी फिल्में रिलीज हुईं उनके निधन के बाद, देखकर इमोशनल हुए थे फैंस

Sushant Singh Rajput पहले स्टार नहीं है जिनकी फिल्म मौत के बाद रिलीज हुई है। उनसे पहले भी कई सितारे हैं जिनकी फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 07:54 AM (IST)
Sushant Singh Rajput ही नहीं इन बॉलीवुड सितारों की भी फिल्में रिलीज हुईं उनके निधन के बाद, देखकर इमोशनल हुए थे फैंस
Sushant Singh Rajput ही नहीं इन बॉलीवुड सितारों की भी फिल्में रिलीज हुईं उनके निधन के बाद, देखकर इमोशनल हुए थे फैंस

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक नायाब सितारा खो दिया। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। मुंबई पुलिस के अनुसार वह पिछले नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। एक्टर के निधन के बाद उनकी फैमिली और फैंस सदमे में हैं। निधन के बाद से ही फैंस को उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का बेसब्री से इंतजार है।

loksabha election banner

ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स Disney+ Hotstar पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर सुशांत काफी एक्साइटेड थे। इस बात का मलाल उनके फैंस और फैमिली को हमेशा रहेगा कि वह अपनी आखिरी फिल्म देखे बिना ही इस दुनिया से चले गए। सुशांत सिंह ऐसे पहले स्टार नहीं है जिनकी मौत के बाद फिल्म रिलीज हो रही है। उनसे पहले भी ऐसे कई सितारे हैं जिनकी फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में... 

श्रीदेवी 

90 के दशक की सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई के होटल में हुआ था। श्रीदेवी के निधन के बाद उसी साल दिसंबर 2018 को उनकी फिल्म ​'जीरो' रिलीज हुई थी। हलांकि उन्हें इस फिल्म फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया था। इस मूवी में लीड रोल में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ जैसे सितारे नजर आए थे। 

ओम पुरी

बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी 6 जनवरी, 2017 को दिल का दौरा पड़ने के करण इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन के कुछ महीनों बाद ईद पर उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे।   

स्मिता पाटिल 

स्मिता पाटिल की आखिरी फिल्म 'गलियों के बादशाह' उनके निधन के तीन साल बाद यानि 1989 को रिलीज हुई थी। 

दिव्या भारती

महज 19 साल की उम्र में मुंबई के अपने अपार्टमेंट से रहस्यमयी हालातों में गिरकर दिव्या भारती की मौत हो गई थी। महज छोटी सी उम्र में दिव्या भारती ने जो मुकाम हासिल किया उसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं। उनके निधन के 9 महीनों बाद दिव्या की फिल्म 'शतरंज' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 

संजीव कुमार 

फिल्म 'शोले' से ठाकुर के किरदार से फेमस हुए एक्टर संजीव कुमार का निधन 6 नवंबर 1985 को हुआ था। उनके निधन के 8 सालों बाद उनकी फिल्म 'प्रोफेसर की पड़ोसन' रिलीज हुई थी। ये फिल्म संजीव के करियर की आखिरी फिल्म थी।  

मीना कुमारी

बॉलीवुड में ट्रेजेडी क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी का निधन साल 1972 में हुआ था। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'गोमती के किनारे' रिलीज हुई थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.