विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ से पहले इस सुपरस्टार ने चुराया था Jaya Bachchan का दिल, मगर पहली मुलाकात में क्यों डर गई थीं एक्ट्रेस?

Published: Sat, 05 Oct 2024 04:56 PM (IST)

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की शादी को 51 साल से ज्यादा का समय हो ...और पढ़ें

अमिताभ नहीं ये सुपरस्टार थे जया बच्चन का पहला प्यार/ फोटो- X Account
अमिताभ नहीं ये सुपरस्टार थे जया बच्चन का पहला प्यार/ फोटो- X Account

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन नहीं इस एक्टर पर आया था जया का दिल
  2. सुपरस्टार की पत्नी के सामने ही बयां की थी अपनी मोहब्बत
  3. पहली मुलाकात में अपने क्रश से मिलकर डर गई थीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जया बच्चन को बॉलीवुड की सबसे बेबाक एक्ट्रेस माना जाता है। उनके दिल में जो भी आता है, वह तपाक से बोल देती हैं। उनके सामने बोलने से पहले सिर्फ पैपराजी ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े एक्टर्स भी कई-कई बार सोचते हैं।

हालांकि, एक समय ऐसा भी था, जब खुद 'गुड्डी' एक्ट्रेस पहली बार अपने क्रश को देखकर डर गई थीं और सोफे के पीछे जा छुपी थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उनके वो क्रश बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के कोई और सुपरस्टार हैं।

कौन है वो अभिनेता जिसे पहली बार देखते ही जया बच्चन उन पर दिल हार बैठी थीं , इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने साल 2007 में किया था।

सुपरस्टार की पत्नी के सामने ही किया था इजहार-ए-मोहब्बत

ये किस्सा 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' की दादी उर्फ जया बच्चन ने साल 2007 में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण-2' में बताया था, जब वह और हेमा मालिनी खास मेहमान बनकर आए थे।

यह भी पढ़ें: जब Amitabh Bachchan पर धर्मेंद्र ने चला दी थी गोली, इस बात से चिढ़ गए थे 'ही-मैन', हुआ था हंगामा!

एक्ट्रेस ने उस समय को याद किया, जब उन्होंने पहली बार बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को देखा था और देखते ही उनपर दिल हार बैठी थीं। एक्ट्रेस ने अपना हाल ए दिल बयां करते हुए कहा था,

"मुझे बसंती का किरदार अदा करना चाहिए था। मुझे धर्मेंद्र से बहुत प्यार था। जब मेरा पहली बार उनसे परिचय करवाया गया, तो वहां पर एक सोफा पड़ा था, मैं उसके पीछे जाकर छुप गई। मैं उन्हें देखकर बहुत नर्वस हो गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था मैं क्या करूं, बहुत ही प्यारे दिखते हैं वह"।

जया बच्चन को याद था कि धर्मेंद्र ने पहली मुलाकात में क्या पहना था

जया बच्चन की ये बात सुनकर हेमा मालिनी और करण जौहर दोनों ही हंसने लगे। हेमा ने जैसे ही बताया कि जया को धर्मेंद्र पर कितना क्रश था, तो तुरंत ही जया बच्चन ने बताया कि जब वह ही-मैन से मिली थीं, तो उन्होंने क्या पहना हुआ था।

jaya bachchan-dharmendra

एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे याद है कि उस वक्त उन्होंने व्हाइट ट्राउजर के साथ व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी। वह बिल्कुल ग्रीक गॉड लग रहे थे। आपको बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले धर्मेंद्र और जया बच्चन ने साथ में शोले, चुपके-चुपके, गुड्डी, पिया का घर जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: KBC 16: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछा पत्नी जया से जुड़ा पर्सनल सवाल, बिग बी बोले- हमको बहुत तकलीफ होती है