Move to Jagran APP

Nora Fatehi Marriage : करोड़ों दिलों की धड़कन नोरा फतेही इस स्टार किड से करना चाहती हैं शादी

Nora Fatehi Marriage अपनी खूबसूरती और डांस से सबके दिलों को धड़काने वाली नोरा फतेही ने आखिरकार ये बता दिया है कि वो किससे शादी करना चाहती हैं। नेरा जिससे शादी करना चाहती हैं वो लड़का ख़ुद लाखों दिलों की धड़कन है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 11:50 AM (IST)
Nora Fatehi Marriage : करोड़ों दिलों की धड़कन नोरा फतेही इस स्टार किड से करना चाहती हैं शादी
Photo Credit - Nora Fatehi Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी खूबसूरती और डांस से सबके दिलों को धड़काने वाली नोरा फतेही ने आखिरकार ये बता दिया है कि वो किससे शादी करना चाहती हैं। नेरा जिससे शादी करना चाहती हैं वो लड़का ख़ुद लाखों दिलों की धड़कन है। उस लड़के की एक झलक पाने के लिए पैपराज़ी उसके पीछे दौड़ते हैं, वो जहां जाता है वहां पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर लेता है। इतनी सारी खूबियां पढ़कर आप भी सोच रहे होंगे ना कि आखिर ये है कौन?तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

loksabha election banner

दरअसल, वो लड़का और कोई नहीं करीना कपूर ख़ान और सैफ अली ख़ान के बेटे तैमूर अली ख़ान हैं। जी हां, नोरा ने ख़ुद कहा है कि वो छोटे नवाब से शादी करना चाहती हैं। लेकिन छोटे नवाब तैमूर अभी सिर्फ 4 साल के हुए हैं। नोरा हाल ही में करीना कपूर ख़ान के शो ‘What Women Want season 3’ में पहुंचीं जहां उन्होंने बेबो से ढेर सारी बाते कीं। इस दौरान करीना ने नोरा के डांस की तारीफ की और बताया कि उनके पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, उनके (नोरा) डांस को बहुत पसंद करते हैं। सैफ को नोरा के मूव्स बहुत पसंद हैं।

करीना की बात सुनकर नोरा शरमा गईं और उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं तैमूर जल्द ही बड़े हो जाएंगे, तब हम मेरी और उनकी सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।' नोरा की बात सुनकर करीना कपूर को भी हंसी आ गई और उन्होंने जवाब दिया, ‘ख़ैर अभी वो सिर्फ चार साल का है... अभ उसके बड़े होने में बहुत वक्त है’। करीना के जवाब पर नोरा ने कहा, ‘कोई बात नहीं मैं इंतज़ार करूंगी’।

आपको बता दें करीना कपूर ख़ान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। लेकिन पहली प्रेग्नेंसी की तरह ही एक्ट्रेस दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है। वहीं नोरा हाल ही में गुरु रंधावा के सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' में नज़र आ थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.