Move to Jagran APP

Nora Fatehi ने समुद्र किनारे की जमकर मस्ती, दिखा बोल्ड लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बोल्ड लुक और डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो क्लिप तेजी से वारयल हो रही है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 11:46 PM (IST)
Nora Fatehi ने समुद्र किनारे की जमकर मस्ती, दिखा बोल्ड लुक
Nora Fatehi enjoy on the beach showing bold look. photo source Nora Fatehi instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बोल्ड लुक और डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो क्लिप तेजी से वारयल हो रही है, जिसमें समुद्र किनारे एंजॉय करती नजर आ रही है।

loksabha election banner

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी वीडियो शेयर की है, वीडियो में नोरा का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही समुद्र की लहरों के बीच पोज देती हुए नजर आ रही हैं। नोरा के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक, कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं।

nora

हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिनमें वो साड़ी में नजर आ रही थी। साड़ी में नोरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हाल ही में रिलीज हुए नोरा के नए सॉन्ग ‘छोड़ देगें’ को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके इस सॉन्ग को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 140 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग को टी-सीरीज ने रिलीज़ किया था।

वहीं, इस गाने का वीडियो अविंदर खैरा द्वारा निर्देशित है, जिसमें नोरा फतेही का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। नोरा जल्द ही बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में ऩजर आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में नोरा फतेही जासूस की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वो अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में अहम किरदार में नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.