Move to Jagran APP

Nora Fatehi ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें, फैंस ने कहा क्यूट गर्ल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बोल्ड लुक और शानदार डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 11:36 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 11:36 AM (IST)
Nora Fatehi ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें, फैंस ने कहा क्यूट गर्ल
Nora Fatehi shared photos on social media. photo source @norafatehi instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बोल्ड लुक और शानदार डांस मूव्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बीच उनके फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद आकर्षित दिख रही हैं।

loksabha election banner

इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खबूसूरत नजर आ रही हैं। नोरा फतेही ने अपनी इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में नोरा ब्लू कलर की ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। नोरा ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘मैं तुम्हें रखना नहीं चाहती। लेकिन मुझे दिखाओ, क्या तुम इस रख सकते हो? क्योंकि तब मुझे मुझे रखना पड़ेगा और शायद में तुम्हें रखलूं लड़के।’ अभिनेत्री की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

उनकी तस्वीरों को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 15 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही सेलेब्स और उनके फैंस तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एक फैंस ने तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, ‘वैरी क्यूट गर्ल।’

Noora

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने नए लुक को प्रजेंट कर रही हैं। नोरा की इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘क्या मुझे आज अपनी तस्वीर शेयर करनी चाहिए?’

वहीं अगर उनके वर्कफ्रेंट की बात करें तो नोरा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि नोरा फतेही कई लोकप्रिय डांस सॉन्ग में अपने जलवे बिखरे चुकी हैं। जैसे दिलबर (सत्यमेव जयते), कमरिया (स्त्री) और ओ साकी साकी (बाटला हाउस) में नजर आ चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.