Move to Jagran APP

Tauktae Cyclone: बाढ़ में बहते हुए लड़के ने किया 'हाय गरमी' पर डांस, नोरा फतेही ने शेयर किया मजेदार वीडियो

इस दौरान वह उसके चेहरे पर जरा भी डर नजर नहीं आ रहा है। वह पानी में एंजॉय करता दिख रहा है। वीडियो में स्टेप के साथ गाना भी बज रहा है। बता दें कि नोरा फतेही का गाना हाय गरमी काफी पॉप्युलर है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 08:10 PM (IST)
Tauktae Cyclone: बाढ़ में बहते हुए लड़के ने किया 'हाय गरमी' पर डांस, नोरा फतेही ने शेयर किया मजेदार वीडियो
Photo Credit - Nora Fatehi Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी के बीच अब चक्रवाती तूफान ताउते के कहर की कई भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इस तूफान ने भारत के कई हिस्सों में तबाही मचाई है। सोशल मीडिया पर ताउते की तबाही की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस परेशानी के बीच नोरा फतेही और रेमो डिसूजा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर आप यकीन मानिए आपकी भी हंसी छूट जाएगी। यहां देखें वीडियो-

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by dhiraj (@shady___dj_09)

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और एक्ट्रेस डांसर नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स गली में बारिश के पानी में बहता दिख रहा है। वहीं वो शख्स बिना किसी खतरे के डर के बहते हुए पानी के बीच नोरा फतेही के गाने 'हाय गरमी...' का हुक स्टेप करता जा रहा है। इस दौरान वह उसके चेहरे पर जरा भी डर नजर नहीं आ रहा है। वह पानी में एंजॉय करता दिख रहा है। वीडियो में स्टेप के साथ गाना भी बज रहा है। बता दें कि नोरा फतेही का गाना 'हाय गरमी' काफी पॉप्युलर है। 'स्ट्रीट डांस 3डी' फिल्म में नोरा फतेही सपोर्टिंग रोल में हैं। लीड कास्ट में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🧿NoraFatehiLovers //عشاق نورة🧿 (@norafatehiloverrs)

आपको बता दें कि हाल ही में नोरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक ग्लैमरस वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह एक शख्स के साथ नजर आईं थीं जो कुछ बोलता है। उसकी बात सुनकर नोरा तेजी से हंसती हैं। एक्ट्रेस की इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद किया था और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। साथ ही उनकी इस वीडियो को उनके फैन अकाउंट ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। फैन अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा था, ‘वो अपनी सुन्दरता से अपने फैंस को दीवाना बनाती है। माशा अल्लाह क्या सुबह है।’

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.