Move to Jagran APP

परिणीती चोपड़ा को रिप्लेस कर नोरा फतेही ने मारी फिल्म में एंट्री, अजय देवगन संग आएंगी नज़र

स्ट्रीट डांसर 3डी के बाद जल्द ही नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नज़र आने वाली है।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 01:41 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 01:41 PM (IST)
परिणीती चोपड़ा को रिप्लेस कर नोरा फतेही ने मारी फिल्म में एंट्री, अजय देवगन संग आएंगी नज़र
परिणीती चोपड़ा को रिप्लेस कर नोरा फतेही ने मारी फिल्म में एंट्री, अजय देवगन संग आएंगी नज़र

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने डांस और अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना कर देने वाली नोरा फतेही जल्द ही वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3डी में नज़र आने वाली हैं। खबरें हैं कि नोरा फतेही इसके बाद जल्द ही अपनी अगली फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के साथ नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में नोरा ने परिणीती चोपड़ा को रिप्लेस किया है।

loksabha election banner

अभिषेक दुधैया जल्द ही 1971 इंडो-पाक वॉर बैकड्रॉप पर आधारित एक कहानी भुज द प्राइड ऑफ इंडिया लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त,राना दग्गूबती और एमी विर्क जैसे कई स्टार्ट नज़र आने वाले हैं। फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में पहले परिणीती चोपड़ा भी एक अहम किरदार में नज़र आने वाली थीं। परिणीती को अपने दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के कारण ना चाहते हुए भी इस फिल्म से बैकआउट करना पड़ा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

♻️

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

परिणीति के फिल्म से जाने के बाद नोरा फतेही को उनकी जगह साइन कर लिया गया है। इस फिल्म में नोरा एक स्पाई का किरदार निभाने वाली हैं, जिसके लि्ए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नोरा फतेही 12 जनवरी के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। फिल्म का ये शेड्यूल लगभग 15 दिन को होगा। फिल्म को 14 अगस्त 2020 में रिलीज़ किया जाएगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🌼🌼

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

आपको बता दें कि नोरा फतेही ने कम समय में ही अपने बेहतरीन आइटन सॉन्ग से बॉलीवुड में पॉपुलेरिटी हासिल कर ली है। स्ट्रीट डांसर 3डी ऐसी पहली फिल्म है जिसमें नोरा अभिनय करती दिखेंगी। इस फिल्म का गाना गर्मी हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जो कुछ दिनों से ट्रेंड पर है। इस गाने में नोरा फतेही और वरुण धवन का बेहद बोल्ड औऱ बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है।

स्ट्रीट डांसर 3डी रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित की जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभू देवा औऱ नोरा फतेही के अलावा कई बेहतरीन डांसर भी नज़र आऩे वाले हैं। इस फिल्म को 24 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.