यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nora Fatehi बनीं 'हेलन', लुक देख उत्साहित हुए फैंस ने कहा- बायोपिक के लिए आप ही हो फिट, देखें वीडियो
Nora Fatehi Helen Inspired Look नोरा फतेही फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने हाल ही में हुए आइफा अवार्ड्स 2023 में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi Helen Inspired Look: नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपनी हालिया आइफा 2023 परफॉर्मेंसेस की वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें लुक टेस्ट कराते हुए देखा जा सकता है।वह काफी खूबसूरत लग रही है। नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह एक्ट्रेस और डांसर हैं। उन्होंने दिलबर-दिलबर गाने पर शानदार परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया था।
नोरा फतेही को बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन क्यों कहा जाता है?
नोरा फतेही को बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर आइफा 2023 में अपनी परफॉर्मेंस की वीडियो शेयर की है। उनका लुक फिल्म एक्ट्रेस हेलेन से प्रेरित था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसे बनाने और उनके लुक टेस्ट की जानकारी भी दी है। इसमें कई बिहाइंड द सीन नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑरेंज रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहन रखी है। उन्हें लास्ट मिनट की फिटिंग चेक भी करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है,
"यह खूबसूरत कॉस्ट्यूम मेरे आईफा परफॉर्मेंस के लिए आबू जानी संदीप खोसला ने बनाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। उनके कारण में बहुत खूबसूरत लग रही थी।"
कई लोगों ने उनकी इन फोटोज और वीडियो पर कमेंट किया है। वहीं, एक फैन का मानना है कि हेलन की बायोपिक में उनसे अच्छा कोई नजर नहीं आएगा। कई लोगों ने उनकी लुक की सराहना की है।
नोरा फतेही किस डांस रियलिटी शो को जज करती हुई नजर आई थी?
नोरा फतेही को हाल ही में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा जज करते हुए देखा गया था। वह जल्द फिल्म सौ परसेंट में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख हैं। वह फिल्म मडगांव एक्सप्रेस में भी नजर आने वाली है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित है। नोरा फतेही को कई प्रकार के डांस के फॉर्म आते है।
नोरा फतेही की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा व्यापार करती है?
नोरा फतेही की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है।
वह जल्द कई कलाकारों के साथ काम करती नजर आएंगी।
