Nora Fatehi's Belly Dance Video: इसके बाद नोरा बनी थीं दिलबर गर्ल, ज़बरदस्त है थ्रोबैक वीडियो
Nora Fatehis Belly Dance Video नोरा ने कैप्शन में ये भी बताया कि उन्होंने गुड लक के लिए ‘दिलबर’ गाने में भी यही सेम आउटफिट पहनी थी। नोरा के इस वीडियो की ख़ूब तारीफ़ हो रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। नोरा फतेही ने अपने लचीले और सहज डांस से बॉलीवुड में अपने लिए ख़ास जगह बनायी है। नोरा को पर्दे पर डांस करते हुए देखना एक अलग ही अनुभव होता है। नोरा ने इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन फॉलोअर्स का पड़ाव पार कर लिया है। ऐसे में उन्होंने एक थ्रोबैक वीडियो डाला है, जिसमें बेली डांस कर रही हैं। नोरा का यह डांस उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ।
अभिनेत्री नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी जर्नी 2014 में शुरू की थी। नोरा ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी भावनाओं को साझा करते हुए लिखा- "2018 में, बैंगलोर में हुए मिस इंडिया अवार्ड्स का वीडियो है।'' जहां उन्होंने अपनी डांस परफॉरमेंस के दौरान बेली डांस किया था। नोरा ने आगे लिखा है कि उन्होंने आपने सोलो डांस के लिए तैयारी नहीं की थी, ये ऑन द स्पॉट हुआ था, वो बस म्यूजिक महसूस कर रही थीं। नोरा ने कैप्शन में ये भी बताया कि उन्होंने गुड लक के लिए ‘दिलबर’ गाने में भी यही सेम आउटफिट पहनी थी। नोरा के इस वीडियो की ख़ूब तारीफ़ हो रही है।
नोरा फतेही दुनिया भर के शीर्ष 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में से हैं और उनके वीडियो उनके प्रशंसकों और इंटरनेट को मिनटों के भीतर दीवाना बना देते हैं। नोरा की अगली फ़िल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं। नोरा इस साल स्ट्रीट डांसर 3 डी में नज़र आयी थीं, जिसका गर्मी गाना काफ़ी लोकप्रिय हुआ। मरजवां का एक तो कम ज़िंदगानी भी लोगों को ख़ूब पसंद आया था।