Move to Jagran APP

Nitesh Pandey Death: 'वसूली भाई' की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड संग रहा है नितेश पांडे का गहरा नाता, ऐसा है कनेक्शन

Nitesh Pandey Passes Away टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाले नितेश पांडे का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 51 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली जानिए एक्टर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraPublished: Wed, 24 May 2023 02:18 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2023 02:18 PM (IST)
Nitesh Pandey Death: 'वसूली भाई' की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड संग रहा है नितेश पांडे का गहरा नाता, ऐसा है कनेक्शन
Nitesh Pandey Passes Away Anupamaa Fame Actor Dies at 51 Was Married Twice/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Nitesh Pandey Death: अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे का 51 साल के उम्र में निधन हो गया। इगतपुरी के होटल में बीती रात एक्टर को दिल का दौरा पड़ा। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री को अंदर तक झकझोर दिया। नितेश पांडे ने इंडस्ट्री में 25 साल के करीब काम किया।

loksabha election banner

सलमान खान से लेकर शाह रुख खान और आयुष्मान खुराना के साथ-साथ उन्होंने कई सुपरस्टार्स एक्टर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। नितेश पांडे की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।

आपको बता दें कि नितेश पांडे ने दो शादियां की थीं और उनकी पहली शादी 'गोलमाल' एक्ट्रेस से हुई थी।

कौन थीं नितेश पांडे की पहली पत्नी? 

नितेश पांडे ने पहली शादी गोलमाल-2 में वसूली भाई की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली अश्विनी कालसेकर से की थी। 1998 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन अश्विनी कालसेकर और नितेश पांडे की शादी ज्यादा नहीं चली। शादी के चार साल बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

साल 2002 में दोनों सेपरेट हो गए। हालांकि, दोनों का रिश्ता टूटने की असल वजह क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि अश्विनी कालसेकर ने वैसे तो बहुत शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें एकता कपूर के शो में 'जिज्ञासा' के किरदार से बहुत लोकप्रियता मिली। एक्ट्रेस ने दूसरी शादी एक्टर मुरली शर्मा से की। 

कैसे शुरू हुई दूसरी पत्नी संग लव स्टोरी? 

अश्विनी कालसेकर से शादी टूटने के बाद साल 2003 में नितेश पांडे ने एक्ट्रेस अर्पिता पांडे से की। नितेश पांडे और अर्पिता पांडे ने ZEE TV के शो 'जुस्तजू' में साथ काम किया था। यही से दोनों के प्यार की कहानी शुरू हुई थी, जिसके बाद एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट करने के बाद ये कपल शादी के बंधन में बंध गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी फर्स्ट वाइफ और सेकंड वाइफ से उनका एक बेटा है, जिसका नाम आरव पांडे है। नितेश पांडे ने अपने 25 साल के करियर में अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा। नितेश पांडे इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रहे थे, जिसमें वह अनुपमा की बेस्ट फ्रेंड के पति का किरदार निभा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.