विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nirupa Roy की फिल्म ने जीता था पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड, 50 के दशक में बनी थी सबसे बड़ी हिट

Published: Wed, 11 Jun 2025 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jun 2025 03:16 PM (IST)

Nirupa Roy हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस में से एक रहीं। फिल्मों में अधिकतर मां के किरदार निभाने वालीं ...और पढ़ें

निरूपा रॉय की शानदार मूवी (फोटो क्रेडिट- IMDB)
निरूपा रॉय की शानदार मूवी (फोटो क्रेडिट- IMDB)

HighLights

  1. किस फिल्म ने जीता था पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड
  2. निरूपा रॉय की इस मूवी के नाम दर्ज है उपलब्धि
  3. 50 के दशक में फिल्म ने हासिल की थी कामयाबी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा उसके कर्मिशयल बिजनेस या फिर अवॉर्ड्स शो में बेस्ट मूवी के खिताब से लगाया जाता है। फिल्मफेयर हिंदी सिनेमा का जगत का सबसे बड़े फिल्मी पुरस्कार में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि इसकी शुरुआत कब हुई थी। 

वो कौन सी मूवी थी, जिसने पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Inaugural Filmfare Awards) में बेस्ट फिल्म का खिताब जीता था। एक्ट्रेस निरूपा रॉय (Nirupa Roy) स्टारर फिल्म दो बीघा जमीन को पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

निरूपा रॉय की दो बीघा जमीन

साल 1953 में दो बीघा जमीन को रिलीज किया गया था। बंगाली सिनेमा में अपने हुनर का प्रमाण देने वाले निर्देशक बिमल रॉय ने इसका निर्देशन किया। कास्ट में निरूपा रॉय और बलराज साहनी जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद रहे।

फोटो क्रेडिट- imdb

ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान पर बेस्ड है Amitabh Bachchan की 'दीवार' की कहानी? सलीम-जावेद की थी ये भविष्यवाणी

दो बीघा जमीन की कहानी एक गरीब किसान के परिवार की है, जिसके पास अपनी फैमिली का पेट भरने के लिए सिर्फ गांव में दो बीघा जमीन है। जिसपर बाद में जमींदार अपना मालिकाना हक जताने लगते हैं और उस किसान के परिवार का जीवन संघर्ष में आ जाता है।

फोटो क्रेडिट- imdb

क्लाईमैक्स सीन में निरूपा रॉय की मौत के बाद फिल्म की कहानी में बड़ा मोड़ आता है, जो दर्शकों को काफी हद तक प्रभावित करता है। शानदार कहानी के दम पर दो बीघा जमीन 50 के दशक की सबसे सफल मूवीज में शुमार हुई।

दो बीघा जमीन को मिला था पहला फिल्मफेयर

निरूपा रॉय और बलराज साहनी की दो बीघा जमीन की सफलता को मद्देनजर रखते हुए इसे फिल्मफेयर में बेस्ट मूवी का खिताब मिला था। दरअसल 1954 में पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई थी और इसके पहले संस्करण में बेस्ट फिल्म बनकर दो बीघा जमीन ने इतिहास रचा।

पहले संस्करण के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार जीतने के साथ-साथ दो बीघा जमीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ऑल इंडिया सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट भी हासिल करने वाली फिल्म बनी।

फिल्मफेयर के पहले एडिशन में सिर्फ पांच कैटेगरी में पुरस्कार वितरण किए गए, जिन्होंने 1953 में सिनेमा जगत में अहम योगदान दिया। बता दें कि दिलीप कुमार फिल्म दाग के लिए बेस्ट एक्टर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी इस साल मिला था। जबकि बैजू बावरा के लिए मीना कुमारी बेस्ट एक्ट्रेस बनी थीं। 

ये भी पढ़ें- पति को सपोर्ट करना Nirupa Roy को पड़ा था भारी, 20 साल तक पिता ने नहीं देखा था एक्ट्रेस का मुंह