Move to Jagran APP

शादी के बाद पहली बार ऐसी नज़र आयीं प्रियंका चोपड़ा, आज दिल्ली में भव्य रिसेप्शन

स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रियंका की शादी का मुहूर्त रविवार शाम 5 बजे का निकला था और बेंगलुरु से आई पंडितों की 5 सदस्यीय टीम ने शादी के सभी कार्य सम्पन्न करवाये।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 07:56 AM (IST)
शादी के बाद पहली बार ऐसी नज़र आयीं प्रियंका चोपड़ा, आज दिल्ली में भव्य रिसेप्शन
शादी के बाद पहली बार ऐसी नज़र आयीं प्रियंका चोपड़ा, आज दिल्ली में भव्य रिसेप्शन

मुंबई। तय कार्यक्रम के अनुसार, एक दिसम्बर को क्रिश्चियन वेडिंग के बाद 2 दिसम्बर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भारतीय पंजाबी रीति-रिवाज़ से शादी सम्पन्न हुई। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका की यह शादी शाही अंदाज़ में हुई है। अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस हाथी और घोड़ी की सवारी करके बारात लेकर पहुंचे। 

prime article banner

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को दोपहर दुल्हन प्रियंका चोपड़ा की हल्दी चूड़ा रस्म हुई। यह कार्यक्रम पैलेस के मर्दाना हॉल में सम्पन्न हुआ। इस रस्म की थीम गुलाबी-नारंगी-बैंगनी थी। शाम को साफा रस्म की गयी, जो कि पंजाबी शादियों की एक ज़रूरी रस्म होती है। देर शाम बारात चढ़ी। भारतीय शादियों में जिस तरह दूल्हा घोड़ी पर बैठकर दुल्हन के द्वार तक जाता है, निक ने भी इस परम्परा का पालन किया और घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर लड़की वालों के यहां पहुंचे। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन हाथी पर सवार होकर पैलेस में घूमे। रात करीब आठ बजे वरमाला हुई। और इसके बाद सभी बारातियों न शानदार दावत का लुत्फ़ उठाया।

सोमवार को Newly Married प्रियंका और निक जोधपुर एयरपोर्ट पर नज़र आये। दोनों दिल्ली रवाना हुए हैं,जहां रिसेप्शन आयाजित किया जा रहा है। साड़ी में प्रियंका प्रियंका बिल्कुल देसी गर्ल वाले लुक में दिखीं। हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

साड़ी पहने, कलाइयों में चूड़ा डाले और मांग में सिंदूर सजाए प्रियंका नई नवेली दुल्हन के अंदाज़ में दिखीं। साथ में दूल्हा निक जोनस अपने चित-परिचित अवतार में दिखे। कपल ने वहां मौजूद मीडिया के लिए पोज़ भी दिये। 

ऐसे हुई थी बारात की तैयारी

घुड़चढ़ी के लिए घोड़ी को तैयार करने की तस्वीरें रविवार को सोशल मीडिया में सर्कुलेट हो रही थीं। नीचे वाली तस्वीर में सजी हुई घोड़ी और इसके हैंडलर को देखा जा सकता है। इसी तस्वीर में अगर ग़ौर करें तो एक कर्मचारी छत्र ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह छत्र घोड़ी पर सवार दूल्हे के पीछे लगा रहता है। 

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने हिंदू पंजाबी वेडिंग में डिज़ाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार आउटफिट पहना था।  

स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रियंका की शादी की सभी रस्मों का मुहूर्त रविवार शाम 5 बजे से निकला था और बेंगलुरु से आई पंडितों की 5 सदस्यीय टीम ने शादी के सभी कार्य सम्पन्न करवाये।  

प्रियंका की बिग फैट इंडियन वेडिंग की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। कई इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज़ ने प्रियंका और निक को बधाई भी दी है। करीब एक साल की रिलेशनशिप के बाद प्रियंका ने 18 अगस्त को निक के साथ मुंबई सगाई की थी। 29 नवंबर से उम्मेद भवन पैलेस में शादी का 5 दिवसीय समारोह शुरू हुआ था। प्रियंका की क्रिश्चियन वेडिंग पहले 3 दिसम्बर को होने वाली थी, जिसे प्रीपोन करके एक दिसम्बर कर दिया गया। 4 दिसम्बर को दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें उद्योग, राजनीति और फ़िल्मी दुनिया के लोगों के आने की सम्भावना है। 

प्रियंका की शादी का कार्ड नहीं छपा

प्रियंका की शादी की ख़ासियत यह रही कि मेहमानों को बुलाने के लिए शादी के कार्ड्स नहीं छपवाये गये, बल्कि सीधे फोन करके शादी की दावत दी गयी है। पीटीआई से बातचीत में प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने यह खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बरेली समेत कई शहरों से, जहां वो रही हैं, शुभचिंतकों के बधाई संदेश मिल रहे हैं, लेकिन समयाभाव के कारण जवाब नहीं दे सकी हैं। पहली फुर्सत मिलते ही वो शुक्रिया अदा करेंगी। 

जोधपुर में आतिशबाज़ी पर बरेली वाले घर पर अंधेरा

उधर, शादी के बावजूद प्रियंका के बरेली वाले घर पर कोई रौनक नहीं थी, क्योंकि वहां अब कोई नहीं रहता। सिर्फ़ एक उम्रदराज़ केयरटेकर रहते हैं, जिन्हें उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा झारखंड से लाये थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुंवरपुर इलाके में स्थित घर पर शादी के दिन अंधेरा देख स्थानीय प्रशासन और पड़ोसियों ने उसे रौशन करने के लिए सजावट की। ख़बर यह भी है कि इस शहर से किसी को शादी का बुलावा नहीं भेजा गया था। प्रियंका ने अपनी शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को ही अपना घर बना लिया था, जहां पहली दिसम्बर की शादी के बाद आतिशबाज़ी की ख़ूब रौशनी देखी गयी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.