निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को बताया इंस्पिरेशन, प्रियंका ने ऐसे किया रिएक्ट!
Nick Jonas Says Wife Priyanka Chopra Is His Inspiration प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थींl
नई दिल्ली, जेएनएनl न्यूयॉर्क में हुए यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल 2019 में डैनी केय ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित होने के ठीक 24 घंटे बाद सभी ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की सराहना कर रहे थे। अब प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोन्स के के कारण और खुश हो रही होंगीl अमेरिकी गायक और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पत्नी प्रियंका चोपड़ा की 15 साल से ज्यादा समय तक यूनिसेफ के साथ उत्साहवर्धक काम करने के लिए सराहना की और दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने की बात कही।
एक दशक से अधिक समय तक यूनिसेफ के सद्भावना दूत होने के नाते प्रियंका चोपड़ा समाज की बेहतरी के लिए काम करती रहती है।
प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में बताते और प्रशंसा करते हुए निक ने लिखा, ‘आप पर गर्व है कि आप 15 साल से अधिक समय से @unicef @unicefindia की सद्भावना दूत हों। आपने मुझे हर एक दिन सिर्फ आप बनकर प्रेरणा दी। आपको बधाई।’ इसके साथ ही उन्होंने यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल 2019 इवेंट से एक तस्वीर भी शेयर की हैं।
इसपर प्रियंका चोपड़ा खुश हो गई और उन्होंने लवी-डवी वाले इमोजीस के साथ जवाब दिया। कुछ ही दिनों पहले इस कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाई। इससे पहले कि वे अपनी सालगिरह का जश्न शुरू करते प्रियंका ने अपने परिवार में एक नए सदस्य जर्मन शेफर्ड जीनो को जोड़कर अपने पति को आश्चर्यचकित कर दिया।
प्रियंका चोपड़ा जल्द राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगीl इस शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर प्रियंका ने अमेरिका के लिए उड़ान भरी हैं। प्रियंका और निक ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक दूसरे को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इमोशनल और रोमांटिक पोस्ट शेयर किए थे। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थींl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका थींl इस फिल्म को लेकर सभी बहुत उत्साहित थेl हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अनुमान के मुताबिक नहीं चलीl