Move to Jagran APP

निक जोनस के जन्मदिन पर वायरल हुई पति संग प्रियंका चोपड़ा की बेहद ही रोमांटिक तस्वीर, पत्नी को इस अंदाज में KISS करते दिखे सिंगर

निक कल यानी 16 सितंबर को 29 साल के हो गए हैं। पति के जन्मदिन को खास बनाने में ​प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ा। प्रियंका ने निक को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने निक संग बेहद ही रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 09:47 AM (IST)
निक जोनस के जन्मदिन पर वायरल हुई पति संग प्रियंका चोपड़ा की बेहद ही रोमांटिक तस्वीर, पत्नी को इस अंदाज में KISS करते दिखे सिंगर
Photo Credit : Priyanka Chopra Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस आज पूरी दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ प्रियंका ने साउथ और हॉलीवुड सिनेमा तक की फिल्मों में काम किया है। प्रियंका, निक जोनस संग शादी के बाद काफी सुर्खियों में रहीं हैं। दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वारयल हुए थे। वहीं शादी के बाद भी दोनों अक्सर अपनी कैंडिड तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। निक कल यानी 16 सितंबर को 29 साल के हो गए हैं। पति के जन्मदिन को खास बनाने में ​प्रियंका चोपड़ा ने कोई कसर नहीं छोड़ा। इस मौके पर प्रियंका ने निक को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने निक संग बेहद ही रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है। यहां देखें तस्वीर..

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा अपने काम की वजह से बीते काफी वक्त से लंदन में थीं। लेकिन पति निक जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका काम से ब्रेक लेकर कुछ वक्त बिताने के लिए अमेरिका पहुंचीं। उन्होंने निक का जन्मदिन पेन्सिलवेनिया के फार्मिंगटन में मनाया। प्रियंका ने निक के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद ही प्यार-सा मैसेज लिखा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर निक जोनस संग अपनी रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका निक को हग करती दिख रही हें। तो वहीं निक अपनी प्यारी-सी पत्नी को किस करते दिखे। इस तस्वीर में दोनों बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी का प्यार, संवेदना से भरे प्यारे इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी... आपके होने के लिए धन्यवाद।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका इस समय अपने नये शो सिटाडेल (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। एक्ट्रेस वोग के सितंबर महीने की कवर गर्ल बनी हैं। फोटोशूट में आप देख सकते हैं कि वह रेड आउटफिट में काफी गॉर्जियस नजर आईं। प्रियंका की इस ड्रेस का गला वी शेप में ​दिया गया है। वेस्टलाइन पर इसे बिल्कुल फिटेड रखा गया था। वहीं, उनके इस ड्रेस और लुक को प्रियंका का गले का मंगलसूत्र और भी खूबसूरत बना रहा है। उनका ये मंगलसूत्र काफी चर्चा में बना हुआ है। उनके मेकअप की बात करें तो प्रियंका के चेहरे पर सॉफ्ट शिमर के साथ ब्राउन शेड लिप्सटिक यूज किया है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को गीला रखते हुए हाफ-टाई में खुला छोड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.