Nick Jonas Gets Trolled: निक जोनस ने की ऐसी हरकत, लोगों ने याद दिलाई प्रियंका चोपड़ा की बीमारी
Nick Jonas Gets Trolled हाल ही में निक जोनस ने हाथों में सिगार पकड़े हुए एक तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसके बाद उन्हे बुरी तरह से ट्रोल कियाजा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि वे अस्थमा की मरीज़ हैं, इसके बावजूद जब उनके खुद के पति निक जोनस ने सिगार जैसी हानिकारक चीज़ को प्रोमोट किया तो ये बात लोगों से हज़म नहीं हुई और लोगों ने निक को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
पॉप सेंसेशन निक जोनस ने हाल ही एक मैगेजीन कवर शेयर किया है जिसमें वे हाथों में सिगार पकड़े हुए नज़र आ रहे हैं। निक जोनस ने इस फोटो के साथ लिखा, पहला शख्स जिसने 30 साल से कम होने के बावजूद अपनी पसंदीदा मैगेजीन के लिए हाथों में सिगार पकड़े हुए पोज़ किया है।
First person under 30 to hold a cigar on the cover of one of my favorite magazines. So pumped about this one! Thank you @CigarAficMag! Issue on newsstands September 24th. pic.twitter.com/4n5ga5xKDr — Nick Jonas (@nickjonas) September 9, 2019
यह भी पढ़ें महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को दी सात साल की सज़ा की वॉर्निंग, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
इस तस्वीर के सामने आते ही सिगार के कारण लोगों ने निक जोनस को बुरी तरह ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
Just in case you don't know @nickjonas! pic.twitter.com/F7AXkSgQMn— Darshan Pathak (@darshanpathak) September 10, 2019
एक यूज़र ने लिखा आपकी पत्नी को अस्थमा है, आशा है आप में इतनी समझ हो की आप उनके आस-पास स्मोक ना करें।
Your wife has Asthama. I hope you're thoughtful enough to not smoke when she's around.— Manisha Kadyan (@Miss_Kadyan) September 10, 2019
निक की पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, आपकी पत्नी को अस्थमा है, उनमें 80 लाख लोगों को ये कहने की हिम्मत है कि त्योहार में पटाखें ना जलाएं, जबकि उन्होंने खुद अपनी शादी में कई जलाए थे, और साथ ही उनका खुदका पति सिगार पीता है।
You're wife have asthma, she had the audacity to tell 80 million people not to burn firecrackers for celebration while at her own wedding she burned tons and also her own husband smoke cigars size of her lips....— super_guy (@amayzing_guy) September 10, 2019
कई लोगों ने तो निक को स्मोकिंग को हानिकारक बताते हुए उन्हे ऐसा ना करने की सलाह तक दे डाली है।
So disgusting... bad habit— Cait (@Dans___Dimple) September 9, 2019
प्रियंका की बीमारी के कारण वे खुद भी हाल ही में ट्रोल हो चुकी हैं। पति के साथ वेकेशन्स पर गई हुईं प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें वे खुद सिगरेट का सेवन कर रही थीं। प्रिंयका की इस फोटो को उनकी बीमारी के कारण खूब ट्रोल किया गया था। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में नज़र आने वाली हैं। उनके साथ इस फिल्म में एक्टर फरहान अख्तर और दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम भी नज़र आने वाली हैं।