Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा के खास दोस्त निक जोनास इन हॉलीवुड एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ब्राजील पहुंच चुके हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 07:59 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 07:20 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के खास दोस्त निक जोनास इन हॉलीवुड एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट
प्रियंका चोपड़ा के खास दोस्त निक जोनास इन हॉलीवुड एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा और प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर व एक्टर निक जोनास के बीच रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। दोनों को पहले अमेरिका में इवेंट्स में साथ देखा गया और भारत में भी दोनों साथ-साथ नज़र आए जिसके कारण अफेयर की अफवाह सच्ची होती नज़र आ रही है। खैर, अब दोनों ब्राजील पहुंच चुके हैं।

loksabha election banner

लेकिन हम आपको बता दें कि, प्रियंका के खास दोस्त निक जोनास इससे पहले कई हॉलीवुड सेलेब्स के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में तरह-तरह की खबरें बनाई जा रही हैl यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द सगाई कर सकते हैं और उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर सकते हैं। अगर निक जोनास के इतिहास को देखें तो यह पता लगता है कि प्रियंका चोपड़ा अगर उनके जीवन में आई है तो वे पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। इसके पहले निक जोनास हॉलीवुड एक्ट्रेस सेलेना गोम्स, माइली सायरस, जार्जिया फोवलर, लिली कोलिन्स, ओलिविया कल्पो, केट हडसन, डेल्टा गूद्रेम जैसी प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। सेलेना गोम्स के साथ उनका प्यार कहा जाता है कि 2010 में परवान चढ़ा थाl साथ ही माइली साइरस के साथ 2007 में ही उनका अफेयर रह चुका हैl माइली साइरस उन्हें प्यार से प्रिंस चार्मिंग कहकर बुलाती थीl यह उन्होंने उनकी आत्मकथा में लिखा हुआ हैl वही निक भी मान चुके है कि वह उनके साथ विवाह करने वाले थेl जार्जिया फोवलर के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने इस बात को स्वीकारा था कि वह दोनों कैजुअल डेटिंग कर रहे हैंl अब देखना यह है कि क्या यह कपल प्रियंका और निक अपने इस रिश्ते को अंतिम पायदान तक ले जाते है। 

आपको बता दें कि, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के फैन क्लब ने प्रियंका और निक जोनास की तस्वीरें शेयर की थी जिसमें लिखा था कि वे ब्राजील पहुंच चुके हैं। बताते चलें कि, दो दिन पहले दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए थे। इससे पहले वे मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की प्री एंगेजमेंट ग्रैंड पार्टी में गए थे। जब पिछले शुक्रवार को दोनों भारत आए थे तो वे मुंबई के एक रेस्त्रां में गए थे। इसके साथ ही दोनों ने गोवा में वेकेशन एंजॉय की थी। 

यह भी पढ़ें: तस्वीर: चित्रांगदा ने ...गैंगस्टर में दिखाई पाकीज़ा की झलक

यह भी पढ़ें: JFF Day 2 : स्पीलबर्ग की फिल्म देखने भारी भीड़, यशपाल डायरेक्ट करेंगे फिल्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.