Move to Jagran APP

निक जोनास को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिली इस बात की बधाई

सगाई के बाद फिलहाल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास साथ में एंजॉय कर रहे हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 02:23 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:29 AM (IST)
निक जोनास को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिली इस बात की बधाई
निक जोनास को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिली इस बात की बधाई

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की कुछ दिन पहले मुंबई में सगाई हुई है। सगाई के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और निक को उनके दोस्तों और करीबी लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है। बधाई देने वालों की लिस्ट में निक जोनास की एक्स गर्लफ्रेंड ओलिविया कल्पो (Olivia culpo) का नाम भी शामिल हो गया है जो अमेरिकी एक्ट्रेस हैं और पूर्व मिस यूनिवर्स (2012) रह चुकी हैं। 

loksabha election banner

दरअसल, निक जोनास की गर्लफ्रेंड रही पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो ने निक जोनास को सगाई पर बधाई दी है। ओलिविया कल्पो पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं। वे अमेरी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह निक जोनास की सगाई से बहुत खुश हैं और वह चाहती हैं कि सभी को प्यार और खुशी मिले। इस बारे में आगे बताते हुए ओलिविया ने कहा मुझे लगता है कभी भी किसी को कहीं पर भी प्यार हो सकता है। खासकर इस इंडस्ट्री में। गौरतलब है कि ओलिविया कल्पो और निक जोनास के बीच 2015 में ब्रेकअप हो गया था। दोनों को 2 साल पहले 2013 में हुए यूएस ओपन में एक दूसरे के साथ पहली बार देखा गया था। इसके बाद सभी को इन दोनों के अफेयर की बात पता चली थी। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई कर ली है और बहुत जल्द शादी करने वाले हैं ऐसी भी खबरें आ रही हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म द स्काई इस पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

यह भी पढ़ें: ...तो क्या राकेश रोशन पर था बाहुबली का ‘कर्ज़’, अब चुकायेंगे इस तरह

सगाई के बाद फिलहाल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास साथ में एंजॉय कर रहे हैं। हमने आपको बताया था कि दोनों मैक्सिको में हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर हाल ही में फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वे यूएस ओपन मैच देख रही हैं। जो तस्वीर सामने आई थी उसमें निक, प्रियंका और मधु चोपड़ा साथ नजर आ रहे थे। शादी की बात करें तो अब खबरें हैं कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अगले वर्ष अमेरिका में शादी कर सकते हैंl इस रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैंl जानकारी के मुताबिक शादी के बाद दोनों मुंबई में प्रियंका चोपड़ा के दोस्तों, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से के लिए एक भव्य रिसेप्शन का भी आयोजन करने वाली हैl

यह भी पढ़ें: Box Office: चीन में सुल्तान के दर्शक घटे, छह दिन में बस इतनी कमाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.