Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा को लेकर निक जोनास की Ex Girlfriend ने लिखा ऐसा कमेंट

प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने पति निक जोनास के साथ भारत लौट आई हैं। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 09:29 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 08:47 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा को लेकर निक जोनास की Ex Girlfriend ने लिखा ऐसा कमेंट
प्रियंका चोपड़ा को लेकर निक जोनास की Ex Girlfriend ने लिखा ऐसा कमेंट

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा लगातार खबरों में बनी हुई है। हाल ही में वे भारत वापिस लौटीं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी। प्रियंका के ससुराल वाले तो पहले ही प्रियंका की अदा से इम्प्रेस हैं। अब निक जोनास मतलब प्रियंका के पति की एक्स गर्लफ्रेंड को भी प्रियंका खूब अच्छी लगती हैं और इस कारण उन्होंने प्रियंका की तस्वीर पर खूबसूरत कमेंट किया है। 

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास संग वैनिटी फेयर ऑस्कर ऑफ्टर पार्टी में नजर आई थी। ब्लैक गाउन में प्रियंका खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका के लुक से निक की एक्स गर्लफ्रेंड अमेरिकन सिंगर माइली सायरस भी इम्प्रेस हुई। 26 साल की माइली ने प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है। दरअसल, सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पैटी डुबरॉफ ने प्रियंका एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस तस्वीर पर निक की एक्स गर्लफ्रेंड माइली साइरस ने कमेंट करते हुए लिखा - खूबसूरत। ढेर सारा प्यार। आपको बता दें कि, प्रियंका से शादी के पहले निक जोनास माइली के साथ रिलेशनशिप में थे। 

 

View this post on Instagram

💣 #priyankachopra #vanityfairoscarparty @mimi @chopard #makeupbypati @jillstuartbeautyus #glowwithjill @renatocampora @kimmiekyees 💣

A post shared by pati dubroff (@patidubroff) on

प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने काम किया है। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। इज़ंट इट रोमांटिक, 13 फरवरी को रिलीज़ हो गई है लेकिन इसे भारत में रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म को यू के और अमेरिका में रिलीज़ किया गया। प्रियंका काम अमेरिका में करती हैं और उनका ससुराल कनाडा (निक जोनास का घर ) में है l प्रियंका की ये फिल्म 28 फरवरी से नेटफ्लिक्स के जरिये दिखाई जायेगीl नेटफ्लिक्स ने इसे अमेरिका और कनाडा को छोड़ कर दुनिया के बाकी भागों में रिलीज़ करने के फैसला किया है, जिसमें स्पेन, फ़्रांस और इटली भी शामिल हैंl इस फिल्म में उनके साथ रेबेल विल्सन, लीमा हेमस्वर्थ और एडम डेविन ने काम किया है 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss वाली इस पाकिस्तानी अभिनेत्री ने की ऐसी हरकत, गुस्से में उबले लोग

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ पिछले साल नवंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी के बाद भी प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। लगातार वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही। हाल ही में जब वे ऑस्कर अवॉर्ड में नहीं शामिल हो सकी तो उन्होंने इस अवॉर्ड समारोह को याद करते हुए एक पूरानी तस्वीर शेयर की थी।

 

View this post on Instagram

My first Oscars! Good luck to all of tonight's nominees! You've already won! #throwback

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से अमेरिका में थी। अमेरिका में रहते हुए वे कई बड़े आयोजन का हिस्सा बनी और उन्होंने अपने परिवार संग खूब एंजॉय भी किया। प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने पति निक जोनास के साथ भारत लौट आई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी थी। प्रियंका पति निक के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखती हैं कि, बेस्ट ट्रेवल बडी के साथ, हैल्लो दिल्ली, वापस आकर अच्छा लगा। 

 

View this post on Instagram

Best travel buddy ever..hello Delhi.. so good to be back.. ❤️🇮🇳💋 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.