प्रियंका-निक की जोड़ी जोनस फ़ैमिली की इस सदस्य को नहीं थी बिल्कुल पसंद !
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में स्काय इज़ पिंक से लौटेंगी जिसकी शूटिंग चल रही है। शोनाली बोस निर्देशित फ़िल्म में फ़रहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को तीन महीने हो चुके हैं और अब एक ऐसा ख़ुलासा हुआ है, जिसे जानकर पहले तो आप चौंक जाएंगे और फिर हंस पड़ेंगे। प्रियंका को निक जोनस की पूरी फ़ैमिली ने तो पहली नज़र में ही स्वीकार कर लिया था, मगर एक सदस्य को प्रियंका को स्वीकार करने में काफ़ी वक़्त लगा था। दरअसल, यह प्रियंका की भतीजी यानि निक के सबसे बड़े भाई केविन जोनस की छोटी बेटी हैं, जिन्हें प्रियंका का निक से मिलना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था।
जोनस ब्रदर्स निक, जो और केविन ने हाल ही में अपना सिंगल Sucker रिलीज़ किया है, जिसका वीडियो आप देख चुके हैं। इस वीडियो में जोनस ब्रदर्स के साथ जे सिस्टर्स यानि तीनों भाइयों की बेटर हाफ प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और डैनियल जोनस भी फीचर हुई हैं। इसी सिंगल के प्रमोशन के लिए निक और केविन एक शो का हिस्सा बने, जहां उन्होंने यह राज़ खोला।
केविन ने बताया कि उनकी बेटियां परिवार की नई सदस्य प्रियंका से अब घुल मिल गयी हैं, मगर शुरुआत में छोटी बेटी वेलेंटिना को थोड़ा मुश्किल हुई थी। केविन बताते हैं कि वेलेंटिना निक के काफ़ी क़रीब हैं और उनको लेकर प्रोटेक्टिव भी हैं। जब प्रियंका निक से मिलती थीं और उनके कंधे पर हाथ रखती थीं, तो वेलेंटिना को यह अच्छा नहीं लगता था। वेलेंटिना अगर निक के आस-पास होती थीं तो प्रियंका का हाथ झटक दिया करती थीं। फिर धीरे-धीरे उनकी समझ में आया कि प्रियंका भी परिवार का हिस्सा हैं। वेलेंटिना अब अपनी चाची के साथ सहज हो चुकी हैं।
केविन और डेनियल के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम एलेना है, जिसकी उम्र लगभग 4 साल है। जबकि छोटी बेटी वेलेंटिना है, जो अभी लगभग 2 साल की है।
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फ़िल्म इज़ इंट इट रोमांटिक नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है। अब बॉलीवुड में वो स्काय इज़ पिंक से लौटेंगी, जिसकी शूटिंग चल रही है। शोनाली बोस निर्देशित फ़िल्म में फ़रहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं।
Our sky is pink.. @faroutakhtar @rohitsaraf10 @zairawasim_ @shonalibose_ ❤️
Umbrellas are fun. ☂️ @rohitsaraf10 @faroutakhtar #theskyispink