Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास गोवा में पार्टी कर मुंबई लौटे

प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 27 Jun 2018 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jun 2018 07:35 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास गोवा में पार्टी कर मुंबई लौटे
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास गोवा में पार्टी कर मुंबई लौटे

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके खास दोस्त अमेरिकी प्रसिद्ध गायक व अभिनेता निक जोनास गोवा से पार्टी करके मुंबई लौट आए हैंl इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गयाl दोनों चार्टर्ड प्लेन से मुंबई लौटे हैं। 

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पिछले कुछ दिनों से साथ-साथ थे। पिछले शुक्रवार की रात को दोनों भारत आए थे। मुंबई में आउटिंग के बाद दोनों गोवा के लिए रवाना हो गए थे जहां पर उन्होंने एंजॉय किया। अब दोनों गोवा से वापिस मुंबई हाल ही में पहुंचे हैं। खास बात यह है कि, प्रियंका ने मुंबई एयरपोर्ट पर निक को ले जाने के लिए रोल्स रॉयस कार बुलवाई थी। आपको बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से जब प्रियंका अमेरिका में थी तब से ही दोनों के बीच अफेयर को लेकर अफवाह थी। अमेरिका में एक शादी के कार्यक्रम में दोनों साथ थे जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद जब निक भारत आए तब भी यही नजारा देखा गया। दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया। जब दोनों गोवा पहुंचे थे तब साथ में परिणीति चोपड़ा भी साथ थी। इसको लेकर प्रियंका के एक फैन क्लब ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें निक, प्रियंका और परिणीति साथ में खाना खाते नज़र आ रहे थे।

एक और नई बात बता दें कि, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी के जरिए कुछ फोटो शेयर किए हैं। एक फोटो में निक जोनास दिखाई दे रहे हैं और इसके साथ उन्होंने लिखा है माय फेवरेट मैन। 

जानकारी के मुताबिक निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को लेकर जल्द एक खुशखबरी आ सकती है। खबरों की माने तो भी ऐसा कहा जा रहा है कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा जल्द सगाई कर सकते हैंl

हाल ही में जोनास के भाई की शादी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा को निक जोनास द्वारा प्रपोज करने की भी बात कही जा रही थीl हमने आपको बताया भी था कि, निक और प्रियंका जब मुंबई के बांद्रा इलाका स्थित एक रेस्त्रां में गए थे तब दोनों के हाथों में एक तरह की रिंग देखने को मिली थी। 

बताते चलें कि, निक जोनास प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर-एक्टर हैं और आजकल प्रियंका के ख़ास दोस्त भी। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो होंगे और साथ होंगी दिशा पटानी। 

यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते रणबीर कपूर की ‘संजू’, पहले दिन हो सकती है इतनी कमाई

यह भी पढ़ें: Dhadak का गाना: जाह्नवी-ईशान का ‘झिंगाट’, जो हिट है वो कहीं भी फिट है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.