विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpuri Party Song: इन भोजपुरी गानों के बिना अधूरी है न्यू ईयर पार्टी, आज ही कर लें अपनी प्लेलिस्ट में शामिल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 30 Dec 2022 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2022 04:41 PM (IST)

New Year 2023 10 New Bhojpuri Party Song अगर आप भी नए साल का जश्न मनाने के पूरी तरह से ...और पढ़ें

Photo Credit : New Year 2023 10 Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : New Year 2023 10 Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। New Year 2023 10 New Bhojpuri Party Song: बस कुछ ही घंटों में नए साल का आगाज होने वाला है। एक तरह जहां 2022 जा रहा है वहीं 2023 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। हर तरफ नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ऐसे में अगर आप भी नए साल के जश्न में रंगने वाले हैं तो बता दें कि भोजपुरी गानों के बिना आपकी ये पार्टी अधूरी है। ऐसे में अगर आपने अपने प्ले लिस्ट में भोजपुरी के पार्टी सॉन्ग को सेव नहीं किया तो कोई बात नहीं। हम आपको पवन सिंह, रितेश पांडे, दिनेश लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज के ऐसे भोजपुरी गाने बताने जा रहे हैं जो आपकी पार्टी में जान डाल देगें। तो चलिए सुनते हैं हिट पार्टी भोजपुरी सॉन्ग...

'पुदीना ऐ हसीना 2.0'

पावर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज का हिट गाना 'पुदीना ऐ हसीना 2.0' फैंस के फेवरेट गानों की लिस्ट में एक एक हैं। इस इस गाने में पवन सिंह के साथ स्विटी की जोड़ी धमाकेदार अंदाज में नजर आ रही है।

‘दढ़िया बढ़िया लागेला’

वहीं लिस्ट में आप खेसारी लाल यादव का गाना ‘दढ़िया बढ़िया लागेला’ को भी आप शामिल कर सकते हैं। ये गाना काफी पसंद किया गया था।

‘खाके मुर्गा पीके बियर बोला जाए हैप्पी न्यू ईयर’

वहीं खेसारी लाल यादव का एक और गाना ‘खाके मुर्गा पीके बियर बोला जाए हैप्पी न्यू ईयर’ को भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।                                                                                

‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’

इसके साथ ही आप अपने गानों की लिस्ट में पवन सिंह का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ को भी रख सकते हैं। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी ही हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आ रही हैं।                 

'राते दिया बुताके'

इसी तरह पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का गाना 'राते दिया बुताके' को भी अपनी लिस्ट में जगह दे सकते हैं।

 ‘पानी पानी’

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का गाना ‘पानी पानी’ को भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। बॉलीवुड रैपर बादशाह का ये भोजपुरी सॉन्ग काफी हिट है।                                                

‘तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है’

पवन सिंह का गाया हुआ गाना ‘तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है’ को भी आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर  सकते हैं ।                          

 

‘ले ले आई कोका कोला’

खेसारी लाल का सॉन्ग ‘ले ले आई कोका कोला’ को भी काफी हिट रहा है। ये गाना आपकी पार्टी में जान डाल देगा।

>

‘नथुनिया’

खेसारी का गाया हुआ सॉन्ग ‘नथुनिया’ सुनने के बाद आप खुद को पार्टी में डांस करने से रोक नहीं पाएंगे।

‘लाल घाघरा’

पवन सिंह का गाया हुआ गाना ‘लाल घाघरा’ काफी हिट रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया था। ऐसे में आप इस गाने को लिस्ट में शामिल जरूर करें।