विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेडिंग का मौसम: सोनम-नेहा के बाद अब हो जाये वीरे दी...,देखिए Video

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 10 May 2018 04:31 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 09:14 AM (IST)

शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जिस वेडिंग की बात को लेकर उत्सुकता थी वो शादी करीना कपूर खान के किरदार की है।

वेडिंग का मौसम: सोनम-नेहा के बाद अब हो जाये वीरे दी...,देखिए Video
वेडिंग का मौसम: सोनम-नेहा के बाद अब हो जाये वीरे दी...,देखिए Video

मुंबई। इन दिनों शादियों का मौसम है। सोनम कपूर की हो गई। नेहा धूपिया ने भी कर ली और लगता है एक जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा क्योंकि उस दिन फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज़ होगी, जिसका नया गाना गुरूवार को रिलीज़ कर दिया गया।

करीना कपूर खान और सोनम कपूर सहित गर्ल गैंग की लाइफ़ पर बनी फिल्म वीरे की वेडिंग को लेकर आजकल बहुत चर्चा है। फिल्म का बड़ा ही बोल्ड ट्रेलर पिछले दिनों आया था और अब इसी फिल्म का एक और गाना जारी किया गया है। पंजाबी की प्रसिद्ध लोक धुन ‘भांगड़ा ता सजदा’ के नाम पर ही एक नया गाना बनाया गया है। ज़ाहिर है फिल्म शादी के इर्द-गिर्द ज़्यादा रहने वाली है, इसलिए भंगडे वाले गाने के साथ मौज मस्ती का आलम है। गाने में करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ सुमित व्यास भी हैं। शाश्वत सचदेव की इस कम्पोजीशन के लिए नेहा कक्कड़, रोमी, सूर्या रघुनाथन और शाश्वत ने आवाज़ दी है। ये गाना आप यहां देख/सुन सकते हैं -

शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जिस वेडिंग की बात को लेकर उत्सुकता थी वो शादी करीना कपूर खान के किरदार की है। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर में चारो महिला किरदारों को मौज मस्ती और दोस्ती के रिश्तों के बीच खुल कर बोलने की परंपरा का निर्वाह करते हुए दिखाया गया है। किसी की शादी होने वाली है, किसी का अलगाव हो गया है और कोई शादी नहीं करना चाहता जैसे किरदारों की कहानी पर बनी है ये फिल्म। इस फिल्म से करीना कपूर खान बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। दो साल पहले वो उड़ता पंजाब में आई थीं और फिर तैमूर के जन्म के चलते फिल्मों से दूर हो गईं।

वीरे की वेडिंग में कपूर्स की भरमार है। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर हैं। फिल्म को एकता और उनकी माँ शोभा कपूर के साथ सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म को इंडिया की रियल ‘चिक फ्लिक’ फिल्म कहा जा रहा है यानि ऐसी फिल्म जो फीमेल ऑडियंस को ध्यान में रख कर सेलिब्रेशन और मौज मस्ती को दर्शाती हो। ये फिल्म एक जून को रिलीज़ हो रही है l

यह भी पढ़ें: ‘मैं रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हूं’, जानिये आलिया ने ऐसा क्यों कहा था