Race 3 Song: अल्लाह दुहाई है...सॉंग लॉन्च पर पूरी स्टारकास्ट समेट थिरके सलमान
विशाल मिश्रा, जैम 8 और मीत ब्रदर्स के कम्पोज़ किये , 'अल्लाह दुहाई है' को श्रीराम चंद्र, जोनिता गांधी और अमित मिश्रा ने अपनी खूबसूरत आवाज़ में गाया है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान की फिल्म रेस थ्री जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। फिल्म के ट्रेलर और दो गानों के बाद सलमान खान ने आज फिल्म के असली ट्रैक अल्लाह दुहाई है और आई फाउंड ले गाने को लॉन्च किया। रेस थ्री के म्यूजिक लॉन्च में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थीं। लेकिन खास बात यह रही कि सलमान खान ने अपने अंदाज में सबका खूब मनोरंजन किया।
पहले तो जब वह आए तो थोड़े थके नज़र आ रहे थे। लेकिन फिर उनमें ना जाने एनर्जी कहां से आयी। उन्होंने स्टेज पर पहुंच कर ना सिर्फ मस्ती की, बल्कि खुद दो गानों पर परफॉर्म किया। मजेदार बात यह रही कि वह अपने चिरपरिचित अंदाज़ में ही अपने कंधे पर 3डी चश्मा लगा कर भी पोज देते नजर आएं। सलमान के साथ पूरी कास्ट ने खूब एंजॉय किया। फ़िल्म का टाइटल ट्रैक 'अल्लाह दुहाई है' रेस सीरीज़ का थीम सॉंग है। लॉन्च के समय सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह और साकिब सलीम इस गाने में विशाल मिश्रा की धुन पर थिरकते हुए नज़र आये। विशाल मिश्रा, जैम 8 और मीत ब्रदर्स के कम्पोज़ किये , 'अल्लाह दुहाई है' को श्रीराम चंद्र, जोनिता गांधी और अमित मिश्रा ने अपनी खूबसूरत आवाज़ में गाया है। रेस 3 ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है।
इस बीच सलमान खान ने जो किया है उससे यशराज सहित बड़े डिस्ट्रीब्यूशन प्लेयर्स को ये ख़तरा हो सकता है कि सलमान खान ने अब रेस 3 के साथ वितरण की भी कमान संभाल ली है। वो इस फिल्म के सोलो डिस्ट्रीब्यूटर होंगे। ख़बर है कि रेस 3 के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए इंडस्ट्री के दो बड़े खिलाड़ी मैदान में थे लेकिन सलमान खान ने इस बार इस खेल में भी कूदने का फैसला किया और अकेले बाज़ी मार ली। बताते हैं कि फिल्म के ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए दबंग खान को ये दांव खेलने का हौसला मिला। ये तो आपको पता ही होगा कि रेस 3 को टिप्स के रमेश तौरानी के साथ सलमान खान फिल्मस भी प्रोड्यूस कर रही है। इस कंपनी की प्रमुख सलमान खान की सलमा खान हैं। सलमान ने बजरंगी भाईजान के साथ इस कंपनी का निर्माण किया था।
अब डिस्ट्रीब्यूशन का पूरा काम सलमान खान के पिता सलीम खान संभालेंगे। सलीम खान पहले भी सलमान खान जुड़े कारोबारी मामलों की देखरेख करते रहे हैं। जब ट्यूबलाईट को उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं हुई और कई डिस्ट्रीब्यूटर्स और एक्सीबिटर्स को नुकसान हुआ तो सलीम खान के कहने पर ही सलमान ने उनके नुकसान की कुछ भरपाई की थी।
यह भी पढ़ें: टाइगर ने ज़िंदा रखी रेमो की 'Dancing Dad', ये है पूरी डिटेल