नई रिलीज लुटेरा
युवा निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाणी अपनी पहली फिल्म 'उड़ान' से ही चर्चा में आ गए थे। अब फिल्म 'लुटेरा' के साथ वह पुन: दर्शकों के सामने हाजिर होने जा रहे हैं। 'लुटेरा' में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह पूरे नए अवतार में दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी ओ हेनरी की मशहूर शॉर्ट
मुबंई। युवा निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाणी अपनी पहली फिल्म 'उड़ान' से ही चर्चा में आ गए थे। अब फिल्म 'लुटेरा' के साथ वह पुन: दर्शकों के सामने हाजिर होने जा रहे हैं। 'लुटेरा' में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह पूरे नए अवतार में दिख रहे हैं।
फिल्म की कहानी ओ हेनरी की मशहूर शॉर्ट स्टोरी द लास्ट लीफ से प्रेरित है, लेकिन पटकथा में बदलाव किए गए हैं। फिल्म का निर्माण किया है बालाजी मोशन पिक्चर्स और फैंटम ने।
फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह, आरिफ जकारिया और आदिल हुसैन। फिल्म के गीतकार हैं अमिताभ भट्टाचार्य और संगीत दिया है अमित त्रिवेदी ने।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर