यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुढ़ापा भी अनमोल, फुटबाल में बच्चन Not Out, कर दिया गोल
बाप Cool और बेटा Old School की कहानी पर बनी फिल्म 102 नॉट आउट चार मई को रिलीज़ हो रही है l

मुंबई। अमिताभ बच्चन को क्रिकेट से जितना प्यार है, उतना ही फुटबाल से l फिल्म 102 नॉट आउट की शूटिंग के दौरान जब उन्हें फुटबाल के कुछ शॉट्स दिखाने का आग्रह किया गया तो वो ना नहीं कर पाए।
बताते हैं कि फिल्म के गाने 'बच्चे की जान लोगे क्या' के दौरान कुछ बच्चों ने बिग बी से फुटबाल पर हाथ आजमाने को कहा तो बच्चन ना नहीं कर सके और अपनी फुटबाल स्किल्स दिखा ही दी l फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला के मुताबिक फुटबाल खेलते समय उनकी एनर्जी देखते ही बनती थी l

फिल्म में 102 की उम्र का किरदार निभा रहे बच्चन और उनके 75 साल के बेटे का किरदार निभा रहे ऋषि की अब तक आई तस्वीरों ने ख़ूब सुर्खियाँ बटोरी हैं l तस्वीर देख कर आप हंस भी पड़ेंगे और इस उम्र में भी इन लीजेंड्स की केमिस्ट्री देखकर आपको मज़ा आयेगा l फिल्म की जारी की गई नई तस्वीर में अंडे में ऋषि कपूर निकल रहे हैं और बच्चन हैं कि उन्हें देख कर ताने मार कर हंस रहे हैं l बच्चन ने ये ट्विट भी किया है कि ये फिल्म का पहला पोस्टर है और ये पिता-पुत्र की अनोखी गाथा है l
T 2752 - Baap COOL, beta OLD SCHOOL!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 23, 2018
Presenting first look of #102NotOut! Celebrate life with this unusual father-son duo on 4th May! @chintskap @umeshkshukla @SonyPicsIndia #TreeTopEntertainment
COME ONNNNNN .. !!!
ये पहला poster ,, एक अनोखी गाथा , पिता पुत्र की ,, 4th May pic.twitter.com/lsJPlO7iGq
पिछली तस्वीरों में अमिताभ रैपर बन कर कूल-डूड बनने के कोशिश कर रहे हैं और हसीनाएं उनके इस अंदाज़ पर फ़िदा थीं । 'ओह माई गॉड' फिल्म बनाने वाले नेशनल अवॉर्ड विनर उमेश शुक्ला की फिल्म 102 नॉट आउट बुजुर्ग बाप- बेटे की कहानी है, जिसमें अमिताभ पिता और ऋषि बेटे की भूमिका में हैं। ये बड़े परदे पर उनकी 27 साल बाद वापसी है।

एक ज़माने में बॉलीवुड में लंबू जी टिंकू जी की क्यूट मानी जाने वाली अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी बड़े परदे पर फिर लौट रही हैं। भले ही दोनों की उम्र मिलकर 138 साल हों लेकिन अब वो कहने जा रहे हैं 102 नॉट आउट। फिल्म का टीज़र पिछले दिनों रिलीज़ हुआ था जिसमें दोनों ने अभिनय के हर रस को पेश किया। बिग बॉस और ऋषि कपूर ने आख़िरी बार साथ में 1991 में फिल्म अजूबा में साथ काम किया था। इससे पहले कपूर एंड संस में ऋषि 90 साल के बुजुर्ग का रोल निभा चुके हैं जबकि सालों से बिग बी पर्दे पर बुजुर्ग वाले रोल निभाते रहे हैं लेकिन इस बार परदे पर उनकी उम्र का ग्राफ और चढ़ा है। हाल के वर्षों में अमिताभ ने पीकू, शमिताभ और तीन जैसी फिल्मों में उम्रदराजी दिखाई है।

हाल ही में बिग बी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अमिताभ बच्चन ने गीत को न सिर्फ कम्पोज किया है बल्कि अपनी आवाज भी दी है। वो भी रैपर बन कर। ये फिल्म चार मई को रिलीज़ होगी।
