सगाई का मजाक उड़ाने वालों को नील नितिन मुकेश ने दिया करारा जवाब
सोशल मीडिया पर नील नितिन मुकेश की सगाई पर लोग जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं जिसका नील ने करारा जवाब दिया है।
नई दिल्ली। हाल ही में नील नितिन मुकेश ने मुंबई की ही रहने वाली रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली। नील ने मंगेतर के साथ फोटो शेयर की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जानें लगी। इस मजाक का नील ने बेहद करारा जवाब दिया।
धौनी की बायोपिक से दुखी बड़े भाई का फेसबुक पर झलका दर्द
ट्विटर पर नील ने एक तस्वीर के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'यह कहने की जरूरत नहीं कि हम उन लोगों पर हंस रहे हैं जो मजाकिया बनने के लिए इतनी कोशिश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ आपने हमारे लिए शुभकामनाएं भी दी होंगी।'
Needless to say we are laughing at the ones who are trying so hard to be funny 😂 ...I'm sure you guys wish well too with the "SOH ".. pic.twitter.com/NmRYIMI6iU
— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) October 14, 2016
रणवीर के बिना 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करेंगी दीपिका
अगले साल नील और रुक्मिणी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें ये पहला मौका नहीं है जब नील का सोशल मीडिया निशाना बने हैं। इससे पहले भी अभिनय कौशल को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा चुका है।