Move to Jagran APP

अपनी दुल्हनिया के साथ जब नज़र आये नील नितिन मुकेश, फैंस के साथ खिंचाई सेल्फ़ी, देखें तस्वीरें

नील की फ़िल्म 'इंदु सरकार' पर इनदिनों भारी बवाल हो रहा है। यह फ़िल्म 28 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

By Hirendra JEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 09:07 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 09:07 AM (IST)
अपनी दुल्हनिया के साथ जब नज़र आये नील नितिन मुकेश, फैंस के साथ खिंचाई सेल्फ़ी, देखें तस्वीरें
अपनी दुल्हनिया के साथ जब नज़र आये नील नितिन मुकेश, फैंस के साथ खिंचाई सेल्फ़ी, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड के चार्मिंग डूड नील नितिन मुकेश ने 9 फरवरी को मुंबई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय के साथ शादी कर कई हसीनाओं का दिल तोड़ दिया था। अपने दौर के मशहूर गायक मुकेश के पोते नील ने की शादी उदयपुर में एक भव्य समारोह में संपन्न हुई थी। शादी के बाद कुछ मौके पर यह रोमांटिक जोड़ा नज़र आता रहा है। ताज़ा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आयी हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि नील मधुर भंडारकर की फ़िल्म 'इंदु सरकार' में महत्वपूर्ण भूमिका में जल्द ही परदे पर वापसी करेंगे। नील इन दिनों जम कर अपनी फ़िल्म को प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन, इन सबके बीच परिवार के लिए भी पूरा वक़्त निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख़ ख़ान की ये 7 वीकनेस जानतें हैं आप, देखें तस्वीरें

नील जहां एक तरफ कैज़ुअल ऑउटफिट में हैं तो उनकी पत्नी रुक्मिणी सहाय भी कैज़ुअल लुक में नज़र आ रही हैं।

एयरपोर्ट पर जब यह जोड़ा दिखा तो फैंस ने सेल्फ़ी के लिए कहा। नील नितिन मुकेश ने अपने फैंस को निराश भी नहीं किया।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर के कज़िन आदर जैन अपनी एक्ट्रेस अन्या सिंह के साथ डेटिंग पर, देखें तस्वीरें

नील की फ़िल्म 'इंदु सरकार' पर इनदिनों भारी बवाल हो रहा है। यह फ़िल्म 28 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में नील नितिन मुकेश के अलावा कीर्ति कुल्हरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.