Photos: नील की शादी में मुकेश के नगमों की बारात, झूम उठी दुल्हन भी
नील नितिन मुकेश की शादी आज (9 फरवरी) को उदयपुर में हो रही है। इस शादी की हर रस्म में महान गायक मुकेश के सुर आशीर्वाद की तरह सुनाई दे रहे हैं। संगीत सेरेमनी की सारी डिटेल्स...
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इस खुशी में नितिन मुकेश के भी सारे करीबी मित्र वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं, लेकिन मेहंदी और संगीत की रात को ऋषि कपूर ने समा बांधा।
राज कपूर के परिवार और मशहूर गायक मुकेश के परिवार की नजदीकियों से पूरी दुनिया वाकिफ है। ऐसे में ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर और मुकेश की दोस्ती को कुछ अलग अंदाज में याद किया। उन्होंने अपनी पहली सोलो हीरो फिल्म बॉबी का गीत मैं शायर तो नहीं गाया। बॉबी फिल्म से ही राज कपूर ने ऋषि कपूर को लांच किया था। ऋषि कपूर ने संगीत में जब माइक थामा, तो उन्होंने उस दौर में अपने पिता राज कपूर और नील नितिन मुकेश के दादाजी मुकेश की जोड़ी वाले कई गाने गाये।
इसे भी पढ़ें- आज दूल्हा बनेंगे नील, देखिए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
खुद ऋषि कपूर भी काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। ऋषि के गाने के बाद आॅडिएंस से लगातार वन्स मोर, वन्स मोर की डिमांड आ रही थी। नितिन मुकेश ऋषि के इस अंदाज में बेहद इमोशनल भी हो गये थे। नितिन ने अपने पिता मुकेश के लोकप्रिय गीतों की ही थीम संगीत में भी रखी थी। हर दिल जो प्यार करेगा, वह गाना गायेगा...जैसे कई सदाबहार गीतों के बोल डेकोरेटेड इंविटेशन कार्ड्स में नजर आये।
इसे भी पढ़ें- बहुत हुई मारधाड़, अजय देवगन अब करेंगे प्यार का पंचनामा
यही नहीं उस जमाने के स्पीकर, ग्रामोफोन्स भी थीम में शामिल थे। माहौल खुशनुमा और भी तब हुआ, जब यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का टाइटल सांग गाया तो सभी ने खूब तालियां बजायीं।
इसे भी पढ़ें- आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म मिली तो रणवीर सिंह का हुआ ऐसा हाल
नील नितिन और सुकन्या ने बोले चूड़ियां समेत कई हिट बॉलीवुड नंबर्स पर परफॉर्म किया। नितिन मुकेश ने भी अपनी ख़ुशी को गाकर नहीं, बल्कि पत्नी के साथ स्टेज पर डांस करके इजहार किया।
इसे भी पढ़ें- अयान मुखर्जी की फ़िल्म ड्रैगन में रणबीर कपूर के रोल पर बड़ा खुलासा