Move to Jagran APP

आज दूल्हा बनेंगे नील नितिन मुकेश, देखिये परिवार संग उनकी दुल्हन की मेहंदी की तस्वीरें

नील नितिन मुकेश सुनहरे दौर के फेमस सिंगर मुकेश के पोते हैं। पापा नितिन मुकेश भी सिंगर हैं और गायकों की इस फॅमिली में नील ने एक्टर बन कर नाम कमाया है।

By Hirendra JEdited By: Published: Thu, 09 Feb 2017 09:09 AM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 09:57 AM (IST)
आज दूल्हा बनेंगे नील नितिन मुकेश, देखिये परिवार संग उनकी दुल्हन की मेहंदी की तस्वीरें
आज दूल्हा बनेंगे नील नितिन मुकेश, देखिये परिवार संग उनकी दुल्हन की मेहंदी की तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड का यह चार्मिंग डूड एक्टर आज गुरुवार 9 फरवरी को घोड़ी चढ़ने जा रहा है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि नील और रुक्मिणी की शादी उदयपुर में हो रही है जिसमें तमाम बॉलीवुड के सितारे मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

नील नितिन ने कहा कि उनके लिए यह सब कुछ परियों की कहानी सा है, जैसे बचपन से इस दिन का इंतज़ार था। नील-रुक्मिणी की शादी की रस्में 7 फरवरी से ही शुरू हो गयीं हैं जिसमें सगाई, मेंहदी और संगीत शामिल है। बाकी सभी रस्में गुरुवार 9 फरवरी को होंगी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं नील की दुल्हनिया रुक्मिणी सहाय कितनी प्यारी लग रही हैं।

PHOTOS: नील नितिन मुकेश की रॉयल शादी, उदयपुर में मेहमान नवाजी कर रहे पापा नितिन मुकेश

ख़बर है कि शादी में करीब 500 गेस्ट शामिल होगें जिसमें सभी परिवार के और करीबी लोग हैं। नील अरेंज मैरिज कर रहें हैं। बहरहाल, नील नितिन मुकेश की फॅमिली पिक भी उदयपुर से आ गयी है, आप देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बाहुबली 2 के बाद तैयार हो जाइए डायरेक्टर राजामौली के इस करिश्मे के लिए

आपको बता दें, नील नितिन मुकेश सुनहरे दौर के फेमस सिंगर मुकेश के पोते हैं। पापा नितिन मुकेश भी सिंगर हैं और गायकों की इस फॅमिली में नील ने एक्टर बन कर नाम कमाया है।

इसे भी पढ़ें: योद्धा के किरदार को निभाने वाले इस एक्टर को क्या पहचाना आपने

बहरहाल, शादी के बाद रिसेप्शन के लिए 17 फरवरी को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया जाएगा। नीचे तस्वीर में देखिये पापा नितिन मुकेश कितने हैप्पी हैं! क्या आप मुबारकबाद नहीं देंगे इस स्टार को?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.