'पत्नी' को देखकर उड़ गए नील नितिन मुकेश के होश!
अभिनेता नील नितिन मुकेश के तब होश उड़ गए, जब उनके अपार्टमेंट में आकर एक महिला ने दावा किया वह उनकी पत्नी है और वह
मुंबई। अभिनेता नील नितिन मुकेश के तब होश उड़ गए, जब उनके अपार्टमेंट में आकर एक महिला ने दावा किया वह उनकी पत्नी है और वह नील को अपने तीन बच्चों का पिता बताने लगी। तीनों बच्चे भी उस महिला के साथ वहां मौजूद थे।
इस महिला और तीन बच्चों को देखकर नील के पिता नितिन मुकेश भी सन्न रह गए। नितिन मुकेश ने पहले तो उस महिला को समझाने की कोशिश की कि उनका बेटा कुंवारा है, लेकिन जब वह औरत नहीं मानी तो सिक्योरिटी गाड्र्स को बुलाकर उसे वहां से बाहर किया गया।
एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में नील के पड़ोसी ने बताया, हमें पता नहीं चला कि वो औरत गाड्र्स की नजरों से बचकर कैसे नील के फ्लोर पर पहुंच गई, लेकिन उसने वहां काफी तमाशा खड़ा कर दिया था। बताया जाता है कि यह घटना गणपति उत्सव के दौरान 8 सितंबर की है।
नील ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, 'वो भयानक अनुभव था। वह औरत करीब 45 साल की लग रही थी। गनीमत है कि वो दोबारा नहीं आई।'
क्लिक करके जानिए, दूरदर्शन पर क्यों बैन हुई नील नितिन की फिल्म
पढ़ें: नरेंद्र मोदी के समर्थन में उतरा बॉलीवुड का यह सुपरस्टार