नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Dil Tohare Bhiri Release: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक के बाद एक नए गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच नेहा राज और माही श्रीवास्तव का नया गाना रिलीज हुआ है। नेहा और माही का ये गाना रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। नेहा और माही के इस गाने का टाइटल 'दिल तोहरे भीरी छूटल बा' है। गाने के बोल काफी अच्छे हैं। वहीं, इस गाने को यूट्यूब पर न सिर्फ सुना जा रहा है, बल्कि फैंस इसे जमकर लाइक भी कर रहे हैं।

माही की कातिलाना मुस्कान ने दर्शकों को बनाया दीवाना

नेहा राज और माही श्रीवास्तव के भोजपुरी गाने 'दिल तोहरे भीरी छूटल बा' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी गाने को नेहा राज ने गाया है जबकि इसे माही श्रीवास्तव के ऊपर फिल्माया गया है। गाने में हमेशा की तरह ही माही की कातिलाना मुस्कान दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं। गाने में माही पर गहरे नीले रंग की साड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

कुछ ऐसे हैं गाने के बोल

'दिल तोहरे भीरी छूटल बा' गाने में माही कहती हैं, 'गाने में माही कहती हैं, हामार आंखी उड़ल बा निंदिया... बाटे गिरल बीछौना बा बिंदिया... देखा पायल भी टूटल बा...दिल तोहरे भीरी छूटल बा।' इसके साथ ही माही की जोड़ी उनके सह कलाकार के साथ खूब जच रही है। गाने को राजस्थान के खूबसूरत महल में फिल्माया गया हैं। गाने में राजिस्थानी डांस भी बेहद ही आकर्षक लग रही है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है, इसको कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है।                                   

Edited By: Priti Kushwaha