Neha Kakkar से अफेयर की खबरों पर इंडियन आयडल के कंटेस्टेंट का आया ऐसा जवाब
बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट से अफेयर की खबरों से फिर एक बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। कुछ ही महीनों पहले उनका हिमांश कोहली से ब्रेकअप हुआ था।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी आवाज़ और गानों से सबको दीवाना कर चुकीं नेहा कक्कर फिर एक बार अफेयर की खबरों से सुर्खियों में आ गई हैं। हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद अब नेहा कक्कड़ की जिंदगी में अब किसी और की एंट्री हो चुकी है। नेहा का नाम किसी और से नही बल्कि 'इंडियन आयडल 10' में कंटेस्टेंट बनकर आए एक सिंगर से जोड़ा जा रहा है।
पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अनु मलिक और विशाल ददलानी के साथ इंडियन आयडल का 10वां सीजन जज किया था जहां कंटेस्टेंट बनकर आए विभोर पराशर से उनकी दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि अब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शो खत्म होने के बाद नेहा कक्कड़ ने शो के कंटेस्टेंट विभोर और कुशाल पंडित के साथ कई शहरों में अपने शोज भी किए थे।
यह भी पढ़ें: फिर टूटा Neha Kakkar का दिल, एक बार फिर आंखों से छलके आंसू लेकिन...
नेहा कक्कड के साथ अफेयर की खबरों पर बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए विभोर ने कहा आप सभी को इस बात को अफवाह के रूप में लेना चाहिए, लोगों की घटिया मानसिकता है। अगर कोई आपका करियर बनाने में मदद कर रहा है तो वो इसलिए क्योंकि उसने आपके अंदर टैलेंट देखा है। सिर्फ इसलिए कि मैं उन्हे इंस्टा पर दीदी नही कहता तो सबको लग रहा है कि वो मेरी गर्लफ्रेंड हैं।
यह भी पढ़ें : अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बचाव में आईं नेहा कक्कड़, कह दी ये बात
नेहा कक्कड़ पिछले 4 सालों से बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं जिसके बाद हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। जिन दिनों नेहा कक्कड़ का ब्रेकअप हुआ उस समय इंडियन आयडल 10 की शूटिंग जारी थी। इस हिमांश से ब्रेकअप से नेहा इतनी टूट गई थीं कि वे डिप्रेशन तक का शिकार हो गई। कई बार तो उन्हे शो के सेट पर भी भावूक होते देखा जा चुका है।
विभोर पराशर से अफेयर की खबरों में अब तक नेहा का कोई भी जवाब नही आया है। ये खबरें कितनी सही साबित होंगी ये तो वक्त ही बताएगा। विभोर ने 'इंडियन आइडल 10' में चौथा स्थान हासिल किया था, इस शो के विजेता सलमान अली बने थे। बताया जा रहा है कि इंडियन आइडल का ग्यारहवां सीज़न जल्द शूरु होने वाला है। लेकिन इस बार नेहा इस शो को जज करते नज़र नही आएंगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप