ट्रोलिंग से नहीं डरतीं Neha Kakkar! खुद कुबूला सच, बोलीं- 'पता है गालियां मिलेंगी, फिर भी...'
सिंगर नेहा कक्कड़ ने स्वीकार किया है कि वह जानबूझकर ऐसे गाने बनाती हैं जिन पर विवाद होता है।

नेहा कक्कड़ ने अपने कंट्रोवर्शियल गानों पर चर्चा की
HighLights
नेहा कक्कड़ ने विवादित गाने बनाने की बात स्वीकार की
एक्ट्रेस को नहीं रहा ट्रोलर्स का डर
पार्टियों में खूब बजते हैं नेहा कक्कड़ के गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नाम अक्सर ट्रोलर्स के बीच चर्चा में रहता है। इसका मुख्य कारण उनके और भाई सोनू कक्कड़ के बनाए गाने हैं। सिंगर टॉपिक और लिरिक्स (Neha Kakkar Songs) ही ऐसे सेलेक्ट करती हैं जिसकी वजह से विवाद हो?
कैंडी शॉप गाने पर हुआ था बवाल
उनका एक गाना कैंडी शॉप (Candy Shop By Neha Kakkar) काफी दिनों तक विवादों में रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह गाने का वीडियो और उसमें नेहा कक्कड़ के डांस मूव्स थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने नेहा के हुक स्टेप्स को जरूरत से ज्यादा बोल्ड, अश्लील और आपत्तिजनक बताया। अब नेहा ने फाइनली इस पर अपनी बात रखते हुए बताया कि वो जानबूझकर इस तरह के गाने बनाती हैं।
-1792408918124.webp)
नेहा ने कहा कि वो जानती हैं कि इन गानों पर विवाद होगा लेकिन वो फिर भी इसे बनाती रहेंगी। करीना कपूर के पॉडकास्ट मिर्ची प्लस पर बातचीत करते हुए नेहा ने कहा, 'अब तक तो हमें पता चल ही गया है कि ‘बारह लड़के साथ घूमे’ जैसे गाने बनाने के लिए लोग हमें ट्रोल करेंगे। लेकिन सच कहूं तो, हम जानबूझकर ऐसे गाने बनाते हैं। हम ऐसे गाने इसलिए बनाते हैं क्योंकि लोग इन पर जमकर नाचते हैं।
लोग इस पर खूब नाचते हैं
ये वही गाने हैं जिन्हें लोग अपनी पार्टियों में बजाते हैं, जबकि साथ ही साथ व्यूज पाने के लिए हमें ट्रोल भी करते हैं। हमें पता है कि हमें ट्रोल किया जाएगा, लेकिन हमें यह भी पता है कि लोग इन गानों पर नाचेंगे भी, इसलिए हम गाने बनाते रहते हैं।'
-1792408988703.webp)
इस तरह के संगीत के साथ प्रयोग करने के अपने कारण के बारे में बताते हुए, नेहा ने कहा कि वह अलग-अलग शैलियों को खोजना चाहती हैं और तरह-तरह के दर्शकों से जुड़ना चाहती हैं।
टीवी पर आंसू बहाने पर भी की बात
नेहा ने अपनी सार्वजनिक छवि के एक और पहलू के बारे में भी बात की, जो अक्सर लोगों का ध्यान खींचती है। वो है टेलीविजन पर उनका रोना। सिंगर अक्सर नेशनल टेलीविजन पर आंसू बहाती नजर आती हैं जिसकी काफी चर्चा है।
नेहा ने कहा कि अंकल, आंटी लोग उन्हें देखकर काफी रिलेट करते हैं और जब मिलते हैं तो कहते हैं कि उन्हें रोता देख अक्सर उन्हें अपनी बेटी की याद आ जाती है।
ऑनलाइन आलोचना मिलने के बावजूद, नेहा सोशल मीडिया पर भारत की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में से एक बनी हुई हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 76 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें- सावन में खूब गूंज रही 90s के गाने की छनकार, Falguni Pathak ने दी आवाज; 27 साल पुराने कल्ट गीत की इंटरनेट पर धूम
यह भी पढ़ें- पति संग तलाक की अफवाह पर Neha Kakkar ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे हसबैंड और फैमिली को...
