Happy Birthday Neha Kakkar: वर्षों के संघर्ष के बाद मिला फिल्मों में गाने का अवसर, अब बड़े गायकों में शुमार
Happy Birthday Neha Kakkar वर्षों के संघर्ष के बाद नेहा और उनकी बहन सोनू को बॉलीवुड के गीत गाने का मौका मिला। नेहा ने इसके बाद इंडियन आइडल के जरिए अपनी पहचान बनानी शुरू कीl
नई दिल्ली, जेएनएनl गायिका Neha Kakkar का 6 जून को 31वां बर्थडे है। सभी जानते हैं कि बर्थडे गर्ल नेहा ने Indian Idol से अपने करियर की शुरुआत बतौर कंटेस्टेंट की थी। इस शो ने ही उन्हें बुलंदी पर पहुंचाने में मदद की थी। उनके द्वारा बनाये गए गाने का मेशअप सोशल मीडिया पर इतना लोकप्रिय हुआ कि वह इसकी की चरम सीमा पर पहुंच गईं। नेहा कक्कड़ ने इसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखाl इतना ही नहीं वह अब बॉलीवुड की अग्रणी गायिकाओं में शुमार हैंl नेहा ने एक मेशअप वीडियो बनाया थाl जिसे यूट्यूब पर अब तक 4.2 करोड़ बार देखा गया है। इसके बाद सेल्फी वीडियो ने नेहा को एक अलग ही पहचान दिलाई है।
View this post on Instagram
दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से हैं नेहा
नेहा मूलत: दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से हैं और उनका जन्म 6 जून 1988 को हुआ था। नेहा और उनकी बड़ी बहन सोनू ने गायकी की शुरुआत माता के जगरातों में भजन गाकर की थी। इसमें उनकी आमदनी 500 रुपए हुआ करती थीl वर्षों के संघर्ष के बाद नेहा की बहन सोनू को बॉलीवुड के गीत गाने का मौका मिला। नेहा ने इसके बाद इंडियन आइडल के जरिए अपनी पहचान बनानी शुरू की और आज वे बॉलीवुड की सबसे अच्छी महिला गायिका मानी जाती हैंl नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं और अपने चाहनेवालों के साथ सीधा संपर्क बनाये रखती हैंl
ब्रेकअप के कारण वह डिप्रेशन की हुईं शिकार
पिछले दिनों नेहा कक्कड़ का फिल्म अभिनेता हिमांश कोहली से ब्रेकअप हो गया था जिसे लेकर वह बहुत सुर्खियों में भी थीं। ब्रेकअप के कारण वह अवसाद (डिप्रेशन) से ग्रसित हो गई थींl इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और अपने सफल करियर को और आगे लेकर जाने में जुट गईंl नेहा अपने भाई के साथ टिक टॉक और इंस्टाग्राम पर मस्ती भरे वीडियोज भी लगातार शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस को बहुत अच्छे लगते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप