विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neha Kakkar ने पहली मंथ एनिवर्सरी पर शेयर किया ये वीडियो, प्यार में डूबा दिखा कपल

By Mohit PareekEdited By:
Published: Wed, 25 Nov 2020 08:14 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 11:24 AM (IST)

Neha Kakkar And Rohanpreet Singh Photos नेहा और रोहनप्रीत शादी के बाद से हनीमून के लिए दुबई में हैं और ...और पढ़ें

रोमांटिक अंदाज में दिखे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
रोमांटिक अंदाज में दिखे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को एक महीना हो गया है। वैसे तो उनकी सोशल मीडिया पोस्ट और सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों से लग रहा है कि शादी के बाद से उनके लिए हर दिन खास है, लेकिन उन्होंने पहली मंथली एनिवर्सरी को और भी शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है। नेहा और रोहनप्रीत शादी के बाद से हनीमून के लिए दुबई में हैं और इंस्टाग्राम पर लगातार एक दूसरे की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों से लग रहा है कि दोनों क्वालिटी स्पेंड कर रहे हैं और काफी मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच, कपल ने अपनी पहली मंथली एनिवर्सरी भी सेलिब्रिट की है, जिसके कई वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं।

कपल ने पिछले महीने 24 तारीख को शादी की थी और मंगलवार को पहली एनिवर्सरी के मौके पर कुछ खास तरीके से सेलिब्रेट किया। वीडियो में दिख रहा है कि रोहनप्रीत, नेहा को फूलो और गुब्बारों से सजे एक रुम में सरप्राइज दे रहे हैं और इस दौरान दोनों लिपलॉक किस करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में दिख रहा है कि दोनों साथ में केक भी काट रहे हैं। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए रोहनप्रीत सिंह और उनकी फैमिली को प्यार देने के लिए बधाई दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

नेहा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'आज हमारी पहल मंथ एनिवर्सरी है और मैं रोहनप्रीत सिंह और तुम्हारी फैमिली को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहुंगी, जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मैं बहुत खुश हूं और आप सभी लोगों के लिए छोटा सा गिफ्ट..।' वहीं, रोहनप्रीत ने भी नेहा के साथ फोटो शेयर की है और लिखा है कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि नेहा उनकी पत्नी है। साथ ही उन्होंने नेहा को अपनी जिंदगी बताया है और बताया कि वो नेहा से कितना प्यार करते हैं।  

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohanpreet Singh (@rohanpreetsingh)