नेहा धूपिया की शादी में इस डिजाइनर के लहंगे और ज्वैलरी ने लगाये चार चांद
नेहा का शो नो फिल्टर नेहा और उनके शो बीएफ एफ को काफी लोकप्रियता मिल चुकी है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनम कपूर की शादी के बाद नेहा धूपिया ने अपनी शादी की खबर शेयर की है। ऐसे में दुल्हन के साज-श्रींगार पर निगाहें टिकेंगी ही, भले ही नेहा ने बिल्कुल प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। लेकिन अपने जीवन के सबसे खास मौके पर उन्होंने अपनी फेवरेट डिजाइनर का ही लहंगा पहना है।
जी हां उन्होंने अनीता डोंगरे के द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना। ब्लश पिंक लहंगे में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने इस मौके पर अनीता के डिजाइन की गई ज्वैलरी भी पहनी है। उनके लहंगे पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है साथ ही उन्होंने शीर दुप्पटा और साथ ही सिल्क के ब्लाउज के साथ इसकी मैचिंग की थी। बता दें कि नेहा ने अपने दोस्तों को गुपचुप शादी कर खूब चौकाया है। सबसे पहले ये जानकारी करण जौहर ने ट्विट्टर पर शेयर की। बाद में नेहा ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की। नेहा ने अभिनेता अंगद बेदी से शादी की है। अंगद की फिल्म सूरमा जल्द ही रिलीज होने वाली है। वह सलमान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है में भी नजर आये थे।फिल्म पिंक से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। अंगद के प्रेम प्रसंगों की बात करें तो उनका नाम नोरा फतेही के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहा। यही नहीं उनका नाम कुछ समय के लिए ऋचा चड्डा से भी जुड़ा था। पिछले कुछ महीनों से उनकी और नेहा के रिश्तों की खबरें आ रही थीं। लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। बता दें कि नेहा का शो नो फिल्टर नेहा और उनके शो बीएफ एफ को काफी लोकप्रियता मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर को पड़ी डांट तो आनंद हुए सोनम के लिए प्रोटेक्टिव, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: रोडीज गैंगलीडर नेहा धूपिया बनी दुल्हन, खुद का किया था रिएलिटी चेक, पढ़िए पूरी बातचीत