Neha Dhupia On Women Safety: ‘आज जैसे हालात हैं मुझे अपनी सुरक्षा का डर लगता है’
Neha Dhupia On Women Safety नेहा धूपिया इंडस्ट्री की उन ऐक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने व्यूज और बात बेबाकी से रखती हैं। लेकिन इतनी मजबूत एक्ट्रेस को अपनी सेफ्टी का डर लगता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इंडस्ट्री की उन ऐक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने व्यूज और बात बेबाकी से रखती हैं। नेहा हर मुद्दे पर अपनी राय पूरी मजबूती से रखती हैं। लेकिन इतनी मजबूत एक्ट्रेस को अपनी सेफ्टी का डर लगता है। ये बात खुद नेहा ने कुबूल की है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नेहा ने बताया है कि देश में आज के जो हालात हैं एक महिला होने के नाते वो इसमें सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं।
हमारे देश में आज जैसे हालात हैं, लगभग हर दिन न जाने कितनी लड़कियों के साथ दुष्कर्म होता है, उनका शोषण किया जाता है, उन्हें पीटा जाता है, उन्हें जान से मार दिया जाता है, उनका दुष्कर्म करने के बाद उन्हें मार दिया जाता है...ये सब देखने के बाद मैं यही कहूंगी, हां हम सुरक्षित नहीं हैं। एक महिला होने के नाते मैं बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं करती।a
आगे नेहा ने कहा, ‘सिर्फ भारत में ही हूं, वूमेन सेफ्टी पूरी दुनिया की समस्या है। जिसपर ध्यान दिया जाना चाहिए। लगभग हर दिन में न्यूज और आर्टिकल्स में मैं महिलाओं के साथ, लड़कियों के साथ दुष्कर्म की, मारपीट की खबर सुनती हूं तो बहुत डर लगता है। मैं लड़कियों से बस इतना कहना चाहती हूं कि वूमेन सेफ्टी आपका अधिकार है और इसे आपसे कोई नहीं छीन सकता’।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा इस वक्त अपने शो रोडिज़ के ऑडिशन में बिज़ी हैं। इसके अलावा वो काजोल के साथ एक शॉर्ट फिल्म में भी नजर आने वाली हैं जिसका पोस्टर भी आज रिलीज़ कर दिया गया है। इस शॉर्ट फिल्म का नाम होगा 'देवी'। इस फिल्म में 9 ऐसी महिलाओं की कहानी को दिखाया जाएगा जो अपनी जिंदगी में कुछ ना कुछ झेल रही हैं।
#Kajol, #ShrutiHaasan, #NehaDhupia, #NeenaKulkarni, #MuktaBarve, #SandhyaMhatre, #RamaJoshi, #ShivaniRaghuvanshi and #YashaswiniDayama... #FirstLook of short film #Devi... Directed by Priyanka Banerjee... Produced by Electric Apples Entertainment for Large Short Films. pic.twitter.com/Q4F0m3EH5k— taran adarsh (@taran_adarsh) January 16, 2020