Move to Jagran APP

Neha dhupia और Angad Bedi की क्यूट बेटी हुई 6 महीने की, देखिए एक और झलक

Neha dhupia की अपनी क्यूट बेटी मेहर की खूबसूरत तस्वीर की शेयर। पिछले साल 18 नवंबर को नेहा ने बेबी गर्ल को दिया था जन्म।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 03:47 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 03:47 PM (IST)
Neha dhupia और Angad Bedi की क्यूट बेटी हुई 6 महीने की, देखिए एक और झलक
Neha dhupia और Angad Bedi की क्यूट बेटी हुई 6 महीने की, देखिए एक और झलक

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर पिछले साल 18 नवंबर को नन्हीं परी आई थी। अब यह नन्हीं परी पूरे 6 महीने की हो गई है। इस खुशी का इजहार करते हुए नेहा धूपिया ने एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में नेहा, अंगद के साथ उनकी प्यारी बेटी को देखा जा सकता है। 

loksabha election banner

नेहा धूपिया भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स लगातार अपने फैंस को देती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने अपनी बेटी के बारे में जानकारी दी है। नेहा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे पति अंगद बेदी और बेटी मेहर बेदी के साथ नजर आ रही हैं। वे कैप्शन में लिखती हैं कि, मेरे दिल का आकार, हमारी बेबी गर्ल। आज 6 महीने की हो गई। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shape of my heart ❤️ .... our baby girl #6monthstoday

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

आपको बता दें कि, नन्हीं मेहमान का स्वागत करते हुए भी नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। कुछ महीनों पहले मां नेहा धूपिया ने बेटी की पहली तस्वीर को साझा किया था। साथ में इस नन्हीं मेहमान का नाम भी सबको बताया है। मेहर धूपिया बेदी। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा था। 

आपको बता दें कि, नेहा ने 18 नवंबर को मुंबई के खार इलाके में स्थित एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। नेहा लगातार अपनी शादी और इसके बाद प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में रही हैं। दरअसल, नेहा ने शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था और अचानक उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई तो सबको पता चला कि उन्होंने अंगद बेदी से शादी कर ली है। अगर बात करें प्रेगनेंसी की तो नेहा ने उसी प्रकार अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय किया जिस प्रकार करीना कपूर खान और सोहा अली खान ने किया था। नेहा ने प्रेगनेंसी से पहले की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Her favourite place .. daddy’s shoulders ❤️ #babygirl #5months

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.