Move to Jagran APP

बैसाखी पर नीतू कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, Throwback वीडियो शेयर कर फैंस को दी शुभकामनाएं

हाल ही में नीतू कपूर ने फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएं देने के लिए भी ऋषि का ही वीडियो चुना। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा बैसाखी की शुभकामनाएं आपके लिए शांति और अच्छे स्वास्थ की कामना करती हूं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 10:55 PM (IST)
बैसाखी पर नीतू कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, Throwback वीडियो शेयर कर फैंस को दी शुभकामनाएं
ऋषि कपूर, नीतू सिंह- फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नीतू अक्सर अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। खासकर नीतू कपूर पति ऋषि कपूर के फैंस को उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर खास ट्रीट देती रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के एक वीडियो के साथ फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

ऋषि कपूर ने अप्रैल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही उनकी पत्नी नीतू कपूर उनकी यादों में खोई रहती हैं। अक्सर वो ऋषि और अपने पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएं देने के लिए भी ऋषि का ही वीडियो चुना। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बैसाखी की शुभकामनाएं, आपके लिए शांति और अच्छे स्वास्थ की कामना करती हूं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है वो उनकी 1978 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का एक गाना है। इस गाने के बोल हैं 'तेरे नाम तेरे मान' है। इस गाने को नीतू कपूर और ऋषि कपूर को ऊपर फिल्माया गया था। नीतू के इस वीडियो पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही ऋषि कपूर को भी याद कर रहे हैं।

बता दें कि नीतू कपूर ने बीते दिनों अपनी पोती समारा साहनी का भी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में समारा एक्सरसाइज करने और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दे रही थीं। वीडियो में समारा बोल रही थीं कि 'आज मैं फिटनेस के बारे में बात करने जा रही हूं। इसलिए, यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको बहुत सारी एक्सरसाइज करनी चाहिए और जंक फूड खाना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि यह आपके दांतों को नुकसान पहुंचाता है और आपको मोटा बनाता है। साथ ही बीमार भी करता है। इसलिए जंक फूड खाना बंद करें और अगर एक्सरसाइज करते हैं, तो ये एंडोर्फिन जारी करता है। जो आपको खुश मिजाज बनाता है। इसलिए जंक फूड खाना छोड़ कर एक्सरसाइड करना शुरू करें।'

कोरोना के बढ़ते मामलों से उदास रहते हैं धर्मेंद्र, इस काम से मिलता है सुकून


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.