Move to Jagran APP

Neetu Kapoor ने ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार साइन की फिल्म, ऐसा होगा किरदार

Neetu Kapoor Upcoming Film नीतू कपूर जल्द ही वरुण धवन और अनिल कपूर स्टारर फिल्म में नज़र आने वाली हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 04:33 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 07:55 AM (IST)
Neetu Kapoor ने ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार साइन की फिल्म, ऐसा होगा किरदार
Neetu Kapoor ने ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार साइन की फिल्म, ऐसा होगा किरदार

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर ऋषि कपूर के निधन के कई महीनों बाद नीतू कपूर पिछले कुछ दिनों से घर के बाहर दिखने लगी हैं। नीतू कपूर की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो बताती हैं कि एक्ट्रेस अब अपनी लाइफ में नॉर्मल हो रही हैं। खबर आ रही है कि ऋषि कपूर के निधन के बाद अब एक्ट्रेस ने पहली बार फिल्म साइन की है। एक्ट्रेस नीतू कपूर अब जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं।

prime article banner

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने राज मेहता की फिल्म के लिए हां कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि नीतू फिल्म में वरुण धवन की मां का किरदार निभाएंगी, जबकि अनिल कपूर नीतू कपूर के पति यानी वरुण के पिता के रुप में नज़र आएंगे। राज मेहता की फिल्म में राइटिंग पार्टनर रिषभ शर्मा हैं, जो राज के साथ काम कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

The richest are the ones with good relationships!!! We all need love ,support strength from our loved ones always 💕💕💕💕I feel the richest today 🤗🤩

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

फिल्म के नाम पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह रोमांटिक फिल्म अक्टूबर के आखिरी तक या नवंबर में फ्लोर पर आ सकती है। सूत्रों के आधार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म नॉर्थ इंडिया की कहानी पर आधारित है और यह फिल्म गुड न्यूज का सीक्वल नहीं है। इस फिल्म की कहानी काफी अलग है।

बता दें कि फिल्म में कियारा आडवाणी भी नज़र आएंगी, जो इससे पहले वरुण धवन के साथ फिल्म कलंक में नज़र आई थीं। उस दौरान एक्ट्रेस की फिल्म में स्पेशल एपिरियेंस थी और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। साथ ही कियारा पहले भी गुड न्यूज में एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं और वरुण धवन पहली बार राज के साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि नीतू कपूर आखिरी बार साल 2013 में फिल्म बेशर्म में नज़र आई थीं, जिसमें रणबीर कपूर भी थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.