Move to Jagran APP

Neetu Kapoor Misses Rishi Kapoor On Karwa Chauth: करवा चौथ पर नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को किया याद, कही यह बात

Neetu Kapoor Misses Rishi Kapoor On Karwa Chauth ऋषि कपूर को कैंसर हो गया थाl इसके बाद वह अमेरिका में अपना ट्रीटमेंट करा रहे थेl दोनों पिछले वर्ष मुंबई लौटे थेl अप्रैल में ऋषि कपूर की हालत तेजी से खराब हुई और उनका अस्पताल में निधन हो गया थाl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 07:54 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 08:22 AM (IST)
Neetu Kapoor Misses Rishi Kapoor On Karwa Chauth: करवा चौथ पर नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को किया याद, कही यह बात
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर कपूर और जैन परिवार की फोटो शेयर की हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री नीतू कपूर का पहला करवा चौथ बिना उनके पति ऋषि कपूर के मना हैl दरअसल ऋषि कपूर का निधन हो गया है और यह नीतू का पहला करवा चौथ है, जिसमें ऋषि कपूर उनके साथ नहीं हैl नीतू कपूर ने परिवार के साथ एक फोटो शेयर की हैl इसमें कपूर और जैन परिवार को डिनर पर एक साथ देखा जा सकता हैl फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया हैl

loksabha election banner

ऋषि कपूर को जाकर अब 6 महीने हो गए हैl उनके जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक रिक्तता हैl यह ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर का पहला करवा चौथ होगा, जिसे वह बिना ऋषि कपूर के मना रही हैl हाल ही में नीतू कपूर को परिवार के साथ डिनर पर देखा गया थाl इसमें करीना कपूर, रणधीर कपूर, अरमान जैन, अनीशा मल्होत्रा, आदर जैन, तारा सुतारिया, रिद्धिमा कपूर साहनी और अन्य लोग नजर आए थेl सभी कपूर परिवार के घर पर जमा हुए थेl अब नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर कपूर और जैन परिवार की फोटो शेयर की हैl इसमें उन्होंने ऋषि कपूर के लिए एक मैसेज भी लिखा हैl उन्होंने लिखा है, 'करवा चौथ परिवार के साथ, कपूर साहब आपको मिस कर रही हूंl'

 

View this post on Instagram

Karva chauth with family ❤️❣️ miss you kapoor sahab 🌸

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

इसके बाद इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी हैl रिद्धिमा कपूर ने मां की पोस्ट पर दिल कमेंट किया हैl ऋषि कपूर को कैंसर हो गया थाl इसके बाद वह अमेरिका में अपना ट्रीटमेंट करा रहे थेl दोनों पिछले वर्ष मुंबई लौटे थेl अप्रैल में ऋषि कपूर की हालत तेजी से खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गयाl

 

View this post on Instagram

Big or small We all have a battle to fight in our heads you may have a huge house with all the luxuries and still be unhappy whereas have nothing n be the happiest it’s all a state of mind !! All one needs is a strong mind n hope for a better tmrw !!! Live with gratitude ,hope ,work hard !!!! Value your loved ones as thats your biggest wealth 💕😍

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

28 जून को भी नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया थाl उन्होंने लिखा था, 'चाहे बड़ी हो या छोटी, हम सबको एक लड़ाई लड़नी पड़ती हैl आपके पास बड़े से बड़ा संसाधन हो लेकिन फिर भी आप दुखी रहते हैंl वही आपके पास कुछ भी नहीं हो और आप बहुत खुश रहते हैंl यह सब दिमाग की प्रक्रिया हैl सभी का एक मजबूत दिमाग होना चाहिए और अच्छे भविष्य की कामना करते रहना चाहिएl सभी का आभार दें, आशा रखें और मेहनत करते रहेl' गौरतलब है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद भी की गई हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.