Move to Jagran APP

Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू? मनीष मल्होत्रा के ऑफिस पहुंचे नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। फैंस को दोनों की शादी की बेसब्री से इंतज़ार हैं। लेकिन हर बार फैंस को मायूसी ही हाथ लगती है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 03:49 PM (IST)
Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू? मनीष मल्होत्रा के ऑफिस पहुंचे नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर
Photo credit - Viral Bhayani Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। फैंस को दोनों की शादी की बेसब्री से इंतज़ार हैं। लेकिन हर बार फैंस को मायूसी ही हाथ लगती है। पर अब लगता है रणबीर-आलिया के फैंस को कोई गुड न्यूज़ मिलने वाली है। लगता है कपूर ख़ानदान में जल्द शहनाई बचने वाली है। हाल ही में रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर और रिद्धिमा की बेटी को को फेमस फैशन डिज़ाइन मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया है।

loksabha election banner

नीतू और रिद्धिमा के कुछ वीडियो सामने आए है जिनमें वो मनीष मल्होत्रा के ऑफिस से बाहर निकलते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मनीष गले मिलकर नीतू और रिद्धिमा को विदा करते हैं, और अंदर चले जाते हैं। बाहर आकर नीतू और रिद्धिमा पैपराज़ी को पोज़ देती हैं और फिर चली जाती हैं। देखें वीडियो।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया लंबे वक्त से साथ हैं। पहले दोनों की डेटिंग की खबर पर मुहर नहीं लगी थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान रणबीर ने आलिया से शादी करने को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद ये कन्फर्म हो गया कि रणबीर और आलिया रिलेशन में हैं। रणबीर ने कहा था कि अगर लॉकडाउन न होता तो साल 2020 में ही उनकी और आलिया की शादी हो गई होती। अब दोनों अक्सर साथ नज़र आते हैं। कहीं घूमने जाना हो या फैमिली गे टू गेदर हो, आलिया कपूर परिवार के हर फंक्शन में शामिल होती हैं। रणबीर  कपू के पिता ऋषि कपूर के निधन के वक्त भी आलिया हर टाइम रणबीर के साथ रही थीं। हाल ही में राजीव कपूर के निधन के वक्त भी आलिया मालदीव्स से लौटकर तुरंत उनके घर गई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.