Move to Jagran APP

Neeti Mohan - Nihar Pandya के बेटे की पहली तस्वीर हुई वायरल, मां की गोद में खेलता आया नजर, नाम का भी हुआ खुलासा

नीति ने इसी महीने जून के पहले हफ्ते में एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म की खबर नीति के पति निहार से सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस फ्रैंड्स और सेलेब्स ने जमकर बधाई दी।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:15 AM (IST)
Neeti Mohan - Nihar Pandya के बेटे की पहली तस्वीर हुई वायरल, मां की गोद में खेलता आया नजर, नाम का भी हुआ खुलासा
Photo Credit - Neeti Mohan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नीति मोहन और एक्टर निहार पांड्या के घर हाल ही में एक प्यारे से बच्चे ने जन्म​ लिया। नीति ने इसी महीने जून के पहले हफ्ते में एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म की खबर नीति के पति निहार से सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस, फ्रैंड्स और सेलेब्स ने जमकर बधाई दी। वहीं अब निहार और नीति ने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है और उसके नाम का भी खुलासा किया है। यहां देखें बच्चे की तस्वीर...

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by NEETI MOHAN (@neetimohan18)

एक ही फ्रेंम में नजर आया पूरा परिवार

नीति मोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में दोनों ने अपने बच्चे का हाथ पकड़ रखा है। वहीं बाकी की तस्वीरों में नीति ने बेटे को गोद में लेकर उस पर अपना प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। वहीं निहार भी बेटे पर अपना प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों ही बेटे पर प्यार जता रहे हैं। उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का नाम आर्यवीर रखा है।

​लिखा खास कैप्शन

नीति ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमने महसूस किया कि उसके नन्हे हाथों को पकड़ना दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती स्पर्श है। आर्यवीर ने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना है। इससे ज्यादा हम धन्य नहीं महसूस हो सकते थे। उसने हमारी जिंदगी में कई गुना खुशियां बढ़ा दी हैं। बहुत ज्यादा खुश और हमेशा के लिए आभारी।'

लोगों ने दी जमकर बधाई

नीति मोहन और निहार पांड्या की इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर काफी पसंद ​किया जा रहा है। वहीं फैंस सहित सेलेब्स इस पर कमेंट कर बच्चे को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा कहती हैं, ‘दो खूबसूरत लोगों को बधाई।' वहीं नीति की बहन और डांसर मुक्ति मोहन ने लिखा, ‘आप दोनों हमारे आर्यवीर के सबसे प्यारे माता-पिता हैं। उसके साथ कई तरह के एडवेंचर्स कामों का इंतजार। गोलू मासी लव यू। मेरा चिप्पी।' गायिका श्रेया घोषाल लिखती हैं कि ‘बहुत-बहुत बधाई। दुनिया में स्वागत है बेबी आर्यवीर। सबसे अद्भुत माता-पिता के यहां जन्म।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.