देखिए 'नीरजा' का ट्रेलर भी जारी, सोनम बनी हैं बहादुर फ्लाइट अटेंडेंट
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। यह फिल्म देश की बहादुर फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित है।
मुंबई। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। यह फिल्म देश की बहादुर फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित है। आतंकवादियों ने नीरजा की उस समय हत्या कर दी थी, जब वो हाईजैक की गई पैन एम फ्लाइट 73 के पैसेंजर्स को बचाने की कोशिश कर रही थीं। ये घटना 1986 में पाकिस्तान के कराची की है।
आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। यह अगले साल 19 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 'नीरजा' में शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। वो इस फिल्म में नीरजा भनोट की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। नीरजा को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र दिया गया था। देश में ये पुरस्कार पाने वाली नीरजा सबसे कम उम्र की शख्स हैं। पाकिस्तान ने भी नीरजा को तमगा-ए-इंसानियत पुरस्कार से सम्मानित किया था।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरें- पूरी टीम इस मौके पर मौजूद थी।
सोनम कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।