Neena Gupta Advice: खुद को ये सलाह देती थीं नीना गुप्ता- काम पर फोकस करो, किसी लड़के पर नहीं
Neena Gupta Advice नीनी गुप्ता ने बताया कि वो पहले खुद को सलाह देती थीं कि काम पर फोकस करो किसी लड़के पर नहीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने बेबाक बोल की वजह से भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो छोटी थीं तो वो खुद को सलाह देती थीं कि लड़कों पर फोकस करने के बजाय काम पर करो। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है।
एक्ट्रेस ने नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में हिस्सा लिया था और इसी शो में एक्ट्रेस ने अपनी इस सलाह के बारे में बताया है। इस शो के एक प्रोमो में दिख रहा है कि नेहा धूपिया, नीना गुप्ता से पूछती हैं कि वो छोटी नीना गुप्ता खुद को क्या सलाह देती थीं तो एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो कहती थीं कि काम पर फोकस करो, किसी लड़के पर नहीं। बता दें कि इस शो में नेहा धूपिया अलग अलग फील्ड के लोगों का इंटरव्यू करेंगी।
इस साल के शुरुआत में, नीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कैसे शादीशुदा पुरुषों से प्यार करने वाली महिलाओं को उनकी पत्नियों से अलग होने से मना करने पर उन्हें छोड़ने पर मजबूर किया जाता है। बता दें कि नीना का वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के साथ अफेयर था, जिसके साथ उनकी बेटी मसाबा थी। उस समय विव की शादी किसी और से हुई थी।
उन्होंने इस वीडियो में शादीशुदा लड़कों से प्यार करने पर आने वाली परिस्थितियों का अच्छे से वर्णन भी किया था। यह वीडियो काफी सुर्खियों में रहा था, क्योंकि एक्ट्रेस ने बताया था कि शादीशुदा पुरुष से शादी करने पर क्या होता है। बता दें कि एक्ट्रेस मसाबा के साथ नेटफ्लिक्स की सीरीज मसाबा मसाबा में नज़र आने वाली हैं।